1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फिटनेस टेस्ट के दौरान भड़के पाकिस्तानी खिलाड़ी उमर अकमल, लग सकता है 'बैन'

फिटनेस टेस्ट के दौरान भड़के पाकिस्तानी खिलाड़ी उमर अकमल, लग सकता है 'बैन'

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 03, 2020 12:46 pm IST,  Updated : Feb 03, 2020 12:46 pm IST

खराब फार्म में चल रहे पाकिस्तान के विकेटकीपर उमर अकमल ने फिटनेस टेस्ट के दौरान अपना बदन दिखाते हुए ट्रेनर से पूछा कि ‘चर्बी कहां है।’ 

Umar Akmal- India TV Hindi
Umar Akmal Image Source : GETTY IMAGES

कराची| खराब फार्म में चल रहे पाकिस्तान के विकेटकीपर उमर अकमल को अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है जिन्होंने फिटनेस टेस्ट के दौरान अपना बदन दिखाते हुए ट्रेनर से पूछा कि ‘चर्बी कहां है।’ 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के समक्ष इसकी शिकायत की गई है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिये उमर के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। 

उमर फिटनेस टेस्ट में नाकाम रहने के बाद इतने झल्ला गए थे कि उन्होंने कपड़े तक उतार दिये। अब उन्हें देश के अगले घरेलू टूर्नामेंट में भाग लेने पर प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है। 

उन्होंने एक स्टाफ से कहा ,‘‘ बतायें चर्बी कहां है।’’ फिटनेस का मसला उमर और कामरान अकमल दोनों के साथ हमेशा से रहा है। वर्तमान में मुख्य कोच मिसबाह उल हक के निर्देशों पर फिटनेस को लेकर कड़े मानदंड अपनाये जा रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल