1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. COVID ने भुगतान करने के लिये उधार लेने को मजबूर किया : क्रिकेट वेस्टइंडीज अध्यक्ष

COVID ने भुगतान करने के लिये उधार लेने को मजबूर किया : क्रिकेट वेस्टइंडीज अध्यक्ष

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 28, 2021 04:13 pm IST,  Updated : Mar 28, 2021 04:13 pm IST

क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने खुलासा किया कि कोविड-19 महामारी ने उन्हें खिलाड़ियों और स्टाफ का वेतन देने के लिये उधार लेने के लिये बाध्य किया।

COVID ने भुगतान करने के...- India TV Hindi
COVID ने भुगतान करने के लिये उधार लेने को मजबूर किया : क्रिकेट वेस्टइंडीज अध्यक्ष Image Source : GETTY

लंदन। क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष रिकी स्केरिट दो साल के कार्यकाल के बाद फिर से चुनाव में चुने जाने की उम्मीद लगाये हैं, उन्होंने खुलासा किया कि कोविड-19 महामारी ने उन्हें खिलाड़ियों और स्टाफ का वेतन देने के लिये उधार लेने के लिये बाध्य कर दिया लेकिन उनके कार्यकाल में बोर्ड का कर्जा घटकर एक तिहाई हो गया है।

स्केरिट गुयाना क्रिकेट बोर्ड के सचिव आनंद सानासी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। बोर्ड के वित्तीय हालात के बारे में बात करते हुए स्केरिट ने कहा कि जब से उन्होंने पदभार संभाला, तब से काफी सुधार हुआ है।

उन्होंने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘सबसे बड़ी समस्या थी कि हमने राशि मिलने से पहले ही भविष्य के खर्च के बारे में बात कर ली थी। हम उधार ली हुई राशि पर चल रहे थे। इसलिये हम पर करीब दो करोड़ डॉलर का कर्जा था। और हम उधार देने के लिये उधार ले रहे थे। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल