नई दिल्ली| भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या, महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन मनाने उनके रांची वाले घर पहुंच गए हैं। धोनी मंगलवार को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं।
इस मामले से संबंध रखने वाले एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि ये दोनों खिलाड़ी मंगलवार को बड़ौदा से रवाना हुए हैं और बुधवार को वापस भी आ जाएंगे।
सूत्र ने कहा, "इसमें कोई शक नहीं है कि हार्दिक, धोनी को न सिर्फ अपना मेंटॉर मानते हैं बल्कि अपना बड़ा भाई भी मानते हैं। उन्होंने कई बार बताया है कि धोनी ने किस तरह उनका मार्गदर्शन किया। इसी तरह क्रुणाल भी उनकी काफी इज्जत करते हैं। इसलिए उन्होंने चार्टड फ्लाइट से आज ही रांची जाने का फैसला लिया और वह धोनी का जन्मदिन मना कर कल (बुधवार) तक वापस भी आ जाएंगे। धोनी के लिए यह सरप्राइज प्लान किया गया था।"
ये भी पढ़े : वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले रूट ने इंग्लैंड के नए कप्तान स्टोक्स को दिया ये गुरुमंत्र
धोनी की कप्तानी में ही हार्दिक ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था।