1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण दिल्ली में कोरोना प्रभावित लोगों को मुफ्त खाना देगी पठान क्रिकेट अकादमी

दक्षिण दिल्ली में कोरोना प्रभावित लोगों को मुफ्त खाना देगी पठान क्रिकेट अकादमी

 Reported By: Bhasha
 Published : May 05, 2021 09:55 pm IST,  Updated : May 05, 2021 09:55 pm IST

भारत के पूर्व हरफनमौला इरफान पठान ने बुधवार को कहा कि उनकी अकादमी दक्षिण दिल्ली में कोरोना प्रभावित लोगों को मुफ्त भोजन मुहैया करायेगी। 

Pathan Cricket Academy will provide free food to the Corona affected people in South Delhi- India TV Hindi
Pathan Cricket Academy will provide free food to the Corona affected people in South Delhi Image Source : PTI

नई दिल्ली। भारत के पूर्व हरफनमौला इरफान पठान ने बुधवार को कहा कि उनकी अकादमी दक्षिण दिल्ली में कोरोना प्रभावित लोगों को मुफ्त भोजन मुहैया करायेगी। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से सबसे बुरी तरह से प्रभावित शहरों में से एक दिल्ली में अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं। 

इरफान ने ट्वीट किया ,‘‘देश भर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर चल रही है और ऐसे में जरूरतमंदों की मदद करना हमारा फर्ज है। इसी से प्रेरित होकर क्रिकेट अकैडेमी आफ पठांस (सीएपी) दक्षिण दिल्ली में जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन मुहैया करायेगी।’’ 

भारत के लिये 29 टेस्ट और 120 वनडे खेल चुके इरफान मार्च में खुद संक्रमित हो गए थे। उनके बड़े भाई युसूफ भी रायपुर में सड़क सुरक्षा विश्व सीरीज टूर्नामेंट खेलने के बाद पॉजिटिव पाये गए थे। युसूफ और इरफान ने पिछले साल भी महामारी के दौरान 4000 मास्क बांटे थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल