1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड को टी-20 सीरीज के लिए आमंत्रित कर सकती है पीसीबी

इंग्लैंड को टी-20 सीरीज के लिए आमंत्रित कर सकती है पीसीबी

 Edited By: IANS
 Published : Aug 07, 2020 07:22 pm IST,  Updated : Aug 07, 2020 07:22 pm IST

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वसीम खान अगले सप्ताह इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के सीईओ टॉम हैरिसन से मिलेंगें और आधिकारिक तौर पर आमंत्रित करेंगे। 

PCB, England, T20 series, Eng vs Pak- India TV Hindi
 England cricket team  Image Source : GETTY

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस साल के अंत में टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड को आमंत्रित कर सकती है। पाकिस्तान इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है जहां वह तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेल रही है। इस सीरीज के बाद वह तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी।

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वसीम खान अगले सप्ताह इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के सीईओ टॉम हैरिसन से मिलेंगें और आधिकारिक तौर पर आमंत्रित करेंगे। 

इसके साथ ही अगर इस साल संभव नहीं हो सका तो वह 2021 की शुरुआत में इंग्लैंड को पाकिस्तान का दौरा करने का प्रस्ताव रखेंगे।

इंग्लैंड ने सुरक्षा कारणों से 2005-06 से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है, लेकिन टीम के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा था कि 2022 के प्रस्तावित दौरे से पहले वह पाकिस्तान का छोटा दौरा करने को तैयार हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल