1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PCB ने घाटे की भरपायी के लिए ICC से की बड़े टूर्नामेंटों की मेजबानी की मांग

PCB ने घाटे की भरपायी के लिए ICC से की बड़े टूर्नामेंटों की मेजबानी की मांग

 Reported By: PTI
 Published : Apr 04, 2020 09:20 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 09:20 pm IST

पीसीबी ने भारत के द्वारा द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने से इनकार करने के कारण हुए वित्तीय नुकसान की भरपाई के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से बड़े टूर्नामेंटों की मेजबानी का अधिकार देने की मांग की है।

PCB ने घाटे की भरपायी के...- India TV Hindi
PCB ने घाटे की भरपायी के लिए ICC से की बड़े टूर्नामेंटों की मेजबानी की मांग Image Source : PCB

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारत के द्वारा द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने से इनकार करने के कारण हुए वित्तीय नुकसान की भरपाई के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से बड़े टूर्नामेंटों की मेजबानी का अधिकार देने की मांग की है। पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने कहा कि पाकिस्तान 2023 में आईसीसी के किसी बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

खान ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी अब इतना बड़ा मुद्दा है क्योंकि सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमने पाकिस्तान में ‘पाकिस्तान सुपर लीग’ का आयोजन करने के साथ टेस्ट मैचों के लिए श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी टीमों की मेजबानी की। हमने कई और छोटे टूर्नामेंटों और श्रृंखला का आयोजन किया है जिससे पता चलता है कि हम आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करने में सक्षम हैं।’’

खान ने कहा कि पाकिस्तान को आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी इसलिए भी मिलनी चाहिए क्योंकि भारत पिछले काफी समय से पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेल रहा है। इससे पाकिस्तान को काफी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा है। निकट भविष्य में भारत- पाकिस्तान श्रृंखला की संभावना नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला की संभावना काफी कम है और हमें पहले ही लाखों डालर का नुकसान हो चुका है।’’ उन्होंने कहा कि आईसीसी क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ टी20 विश्व कप, एशिया कप और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप पर वीडियो कांफ्रेस के जरिये चर्चा करेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल