1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान सुपर लीग लांच करने की तैयारियां शुरु

पाकिस्तान सुपर लीग लांच करने की तैयारियां शुरु

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 13, 2015 02:20 pm IST,  Updated : Aug 13, 2015 02:22 pm IST

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सितंबर में शुरू हो रही पाक सुपर लीग के लिये फेंचाइज़ी और ब्राडकास्टिंग मीडिया अधिकार और नीलामी करने की तैयारियों में जुट गया है । बोर्ड के एक अधिकारी ने पीटीआई

पाकिस्तान सुपर लीग...- India TV Hindi
पाकिस्तान सुपर लीग लांच करने की तैयारियां शुरु

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सितंबर में शुरू हो रही पाक सुपर लीग के लिये फेंचाइज़ी और ब्राडकास्टिंग मीडिया अधिकार और नीलामी करने की तैयारियों में जुट गया है ।

बोर्ड के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, हम यह लीग सितंबर में लांच करने की योजना पर काम कर रहे हैं । इस लीग का आयोजन दोहा और कतर की मेज़बानी में अगले साल फ़रवरी में पांच फ्रेचाइज़ियों के साथ शुरू किया जाएगा ।

अधिकारी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि पीएसएल के सचिवालय ने पहले से ही काम करना शुरू कर दिया है। लीग के लिये चोटी के क्रिकेटरों के प्रतिनिधियों से बात शुरू कर दी गयी है ।

उन्होंने बताया कि लीग के लिये करीब 25 विदेशी खिलाडि़यों की सूची तैयार हो जाने के बाद ही पाकिस्तान के 75 खिलाडि़यों की सूची नीलामी और करार के लिये तैयार की जाएगी । खिलाडियों को तीन वर्गो में बांटा गया है जिसमें चोटी के खिलाडि़यों को एक लाख और अन्य दो वर्गो के लिये 60000 और 40000 डालर तय किया गया है ।

उन्होंने बताया कि दुबई, शारजाह और अबुधाबी में इस लीग के आयोजन पर विचार नहीं किया जा रहा है ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल