1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को उल्टा पड़ा अपना ही दांव, बीसीसीआई से हारने के बाद देने पड़े 16 लाख डालर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को उल्टा पड़ा अपना ही दांव, बीसीसीआई से हारने के बाद देने पड़े 16 लाख डालर

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 18, 2019 06:59 pm IST,  Updated : Mar 18, 2019 06:59 pm IST

पीसीबी ने बीसीसीआई पर दोनों बोर्डों के बीच समझौता ज्ञापन का सम्मान नहीं करने का मामला दर्ज किया किया था। 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को उल्टा पड़ा अपना ही दांव, बीसीसीआई से हारने के बाद देने पड़े 16 लाख डालर- India TV Hindi
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को उल्टा पड़ा अपना ही दांव, बीसीसीआई से हारने के बाद देने पड़े 16 लाख डालर Image Source : GETTY IMAGE

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एहसान मनी ने सोमवार को दावा किया कि पीसीबी ने आईसीसी की विवाद समाधान समिति में मुकदमा हारने के बाद बीसीसीआई को मुआवजे के रूप 16 लाख डालर की राशि दी है। मनी ने कहा, ‘‘हमने मुआवजे के मामले में लगभग 22 लाख डालर खर्च किये, जो हमने गंवा दिये।’’ 

उन्होंने कहा कि इस मामले में भारत को भुगतान की गई राशि के अलावा अन्य खर्च कानूनी फीस और यात्रा से संबंधित थे। पीसीबी ने पिछले वर्ष बीसीसीआई के खिलाफ आईसीसी की विवाद समाधान समिति के समक्ष लगभग सात करोड अमरीकी डालर के मुआवजे का दावा करते हुए मामला दायर किया था। 

पीसीबी ने बीसीसीआई पर दोनों बोर्डों के बीच समझौता ज्ञापन का सम्मान नहीं करने का मामला दर्ज किया किया था। इस समझौते के मुताबिक 2015 से 2023 तक भारत को पाकिस्तान के खिलाफ छह द्विपक्षीय श्रृंखला में खेलना था जिसे बीसीसीआई ने नहीं माना। 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड की दलील थी कि वे पाकिस्तान ने इस लिए नहीं खेल पा रहे है क्योंकि सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी। भारत ने पाकिस्तान के उस दावे को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने समझौता ज्ञापन को कानूनी रूप से बाध्यकारी बताया था। बीसीसीआई ने कहा है कि वह महज एक प्रस्ताव था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल