1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PCB ने न्यूजीलैंड क्रिकेट से पाकिस्तान दौरे पर दो अतिरिक्त टी20 खेलने का किया अनुरोध

PCB ने न्यूजीलैंड क्रिकेट से पाकिस्तान दौरे पर दो अतिरिक्त टी20 खेलने का किया अनुरोध

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 16, 2021 03:56 pm IST,  Updated : Jul 16, 2021 03:56 pm IST

न्यूजीलैंड टीम को तीन वनडे और तीन टी20 मैचों के लिये सितंबर अक्टूबर में पाकिस्तान का दौरा करना है।

PCB requests New Zealand Cricket to play 2 more match...- India TV Hindi
PCB requests New Zealand Cricket to play 2 more match during tour of pakistan Image Source : GETTY

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड क्रिकेट से इस साल के आखिर में होने वाले दौरे पर दो अतिरिक्त टी20 मैच खेलने का आग्रह किया है। न्यूजीलैंड टीम यूएई में होने वाले विश्व कप से पहले पाकिस्तान का दौरा करेगी।

न्यूजीलैंड टीम को तीन वनडे और तीन टी20 मैचों के लिये सितंबर अक्टूबर में पाकिस्तान का दौरा करना है। यह 2002 के बाद उसका पहला पाकिस्तान दौरा होगा। एक सूत्र ने कहा, "क्रिकेट न्यूजीलैंड से बात चल रही है कि टी20 विश्व कप के कारण दो टी20 मैच अतिरिक्त खेले जायें। अभी कुछ तय नहीं हुआ है।"

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक को मिला 10 साल का दुबई गोल्डन वीजा

पीसीबी 2021-22 सत्र में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा। इंग्लैंड की टीम 2005-06 के बाद पहली बार पाकिसतान दौरे पर जायेगी। वह अक्टूबर में विश्व कप से पहले दौरा करेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल