1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान बोर्ड ने उमर अकमल के मामले को अनुशासन समिति के पास भेजा

पाकिस्तान बोर्ड ने उमर अकमल के मामले को अनुशासन समिति के पास भेजा

 Reported By: IANS
 Published : Apr 09, 2020 11:39 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 11:39 pm IST

उमर अकमल के मामले को अनुशासन समिति के पास भेज दिया है क्योंकि बल्लेबाज ने 'भ्रष्टाचार रोधी ट्रिब्यूनल के सामने सुनवाई का आग्रह नहीं किया है।'

Umar Akmal- India TV Hindi
Umar Akmal Image Source : GETTY

लाहौर| पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को कहा कि उसने उमर अकमल के मामले को अनुशासन समिति के पास भेज दिया है क्योंकि बल्लेबाज ने 'भ्रष्टाचार रोधी ट्रिब्यूनल के सामने सुनवाई का आग्रह नहीं किया है।'

पीसीबी ने एक बयान में कहा, "उमर अकमल द्वारा भ्रष्टाचार रोधी ट्रिब्यूनल के सामने सुनवाई के लिए अपील न किए जाने के कारण पीसीबी ने यह मामला अनुशासन समिति के चेयरमैन न्यायाधीश (सेवनिवृत्त) फजल-ए-मिरान के पास भेज दिया है।"

बयान में कहा गया है, "अब अनुच्छेद 4.8.1 के मुताबिक अनुशासन समिति चैयरमैन सार्वजानिक तौर पर नियमों के मुताबिक आरोप तय होने के बाद फैसला सुनाएंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल