1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पेले स्वस्थ हो रहे हैं, इंटेंसिव केयर से बाहर आ सकते हैं : पुत्री

पेले स्वस्थ हो रहे हैं, इंटेंसिव केयर से बाहर आ सकते हैं : पुत्री

 Reported By: IANS
 Published : Sep 14, 2021 08:27 pm IST,  Updated : Sep 14, 2021 08:27 pm IST

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले की बड़ी बेटी ने कहा है कि सर्जरी के बाद उनके पिता की सेहत में सुधार हो रहा है और वह इस सप्ताह इंटेंसिव केयर से बाहर आ सकते हैं।

Pele recovering, may come out of intensive care: daughter- India TV Hindi
Pele recovering, may come out of intensive care: daughter Image Source : AP

रियो डी जेनेरो। ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले की बड़ी बेटी ने कहा है कि सर्जरी के बाद उनके पिता की सेहत में सुधार हो रहा है और वह इस सप्ताह इंटेंसिव केयर से बाहर आ सकते हैं। पेले के कोलोन में ट्यूमर था जिसे सर्जरी के जरिए हटाया गया था। 80 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी के रूटीन टेस्ट के दौरान ट्यूमर मिला था जिसके बाद चार सितंबर को वह साओ पाओले के एलबर्ट आंइस्टीन अस्पताल में आए थे।

केली नासचिमेंटो ने इंस्टाग्राम पर कहा, "मैं आप सभी का दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने चिंता जाहिर की और मुझे ई-मेल भेजे। सर्जरी के बाद वह स्वस्थ हो रहे हैं और उन्हें दर्द नहीं है तथा वह अच्छे मूड में हैं। उन्हें अगले एक-दो दिन में आम कमरे में शिफ्ट किया जाएगा, इसके बाद वह घर जा पाएंगे।"

केली ने कहा कि तीन बार के विश्व कप विजेता दुनिया भर के प्रशंसकों के समर्थन से उत्साहित हैं और उन्होंने डॉक्टरों के काम की प्रशंसा की है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल