1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दर्शकों के बिना फिर से खेल शुरु होने पर फैंस को काफी उम्मीदें होंगी : फिल सिमंस

दर्शकों के बिना फिर से खेल शुरु होने पर फैंस को काफी उम्मीदें होंगी : फिल सिमंस

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 26, 2020 05:02 pm IST,  Updated : May 26, 2020 05:02 pm IST

वेस्टइंडीज के मुख्य कोच फिल सिमंस का मानना ​​है कि जब खेल को दर्शकों के बिना फिर से शुरू किया जाएगा तो कोविड-19 महामारी के कारण पिछले कई सप्ताह से खेलों के सीधे प्रसारण से प्रशंकों की उम्मीदें काफी ज्यादा होगी।

दर्शकों के बिना फिर से...- India TV Hindi
दर्शकों के बिना फिर से खेल शुरु होने पर फैंस को काफी उम्मीदें होंगी : फिल सिमंस  Image Source : GETTY

COVID-19 महामारी के कारण कई हफ्तों से क्रिकेट बंद हैं। ऐसे में जब क्रिकेट बंद दरवाजों के पीछे फिर से शुरू किया जाएगा तो फैंस की काफी ज्यादा उम्मीदें होगी। ये मानना है वेस्ट इंडीज के मुख्य कोच फिल सिमंस का जो जुलाई में इंग्लैंड दौरे की उम्मीद कर रहे हैं।

वेस्टइंडीज जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करने वाला है और देश का क्रिकेट बोर्ड (सीडब्ल्यूआई) ECB के साथ अपनी चर्चा के अंतिम चरण में है ताकि तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के आयोजन को सफल बनाया जा सके।

सिमंस ने जमैका ग्लेनर से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कुछ समय के लिए बहुत सारे खेलों का आयोजन दर्शकों के बिना होगा। ऐसे में प्रशंसकों को और अधिक उम्मीद होगी क्योंकि लोग चाहते हैं कि किसी भी तरह के खेलों का आयोजन हो।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘इंग्लैंड में खेल जीवन का एक हिस्सा है और यहां तक ​​कि प्रीमियरशिप (फुटबॉल) को भी फिर से शुरू करने बात चल रही है। लोग खेलों की वापसी की उम्मीद कर रहे है क्योंकि यह ऐसी चीज है जिसका सीधा प्रसारण आप रोजाना टेलीविजन पर देखना चाहते है।’’

सिमंस ने कहा, "बहुत सारे पुराने मैच दिखाए जा रहे हैं और लोग इसका आनंद ले रहे हैं, लेकिन वे लाइव खेल का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसलिए बहुत उम्मीद है कि ऐसा होगा, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि चीजों को एक साथ कैसे रखा जाता है।"

सिमंस ने कहा कि खिलाड़ियों को लॉकडाउन के दौरान घर पर अभ्यास करके एक निश्चित लेवल की फिटनेस बनाए रखने के लिए कहा गया है, ताकि इंग्लैंड के प्रस्तावित दौरे के आगे बढ़ने पर वे अपनी तैयारी में पीछे न रहें। 

वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि कुछ गेंदबाज कुछ स्पॉट गेंदबाजी करने में सफल रहे हैं और उम्मीद है कि खिलाड़ी दौरे से पहले घर पर कुछ हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इस स्तर पर पर्याप्त सुविधाएं खुली हैं जहां आप जा सकते हैं और अभ्यास कर सकते हैं, लेकिन वे कुछ मैदान हैं जहां गेंदबाज खुद जाकर गेंदबाजी कर सकते हैं।" सिमंस ने कहा, "कोई बल्लेबाज नहीं है, केवल स्पाट गेंदबाजी हैं। अगर दौरे को ग्रीन सिग्नल मिलता है तो हम रवाना होने के लिए तैयार हैं। हर किसी ने घर पर कुछ तो किया होगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल