1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पीटर फुल्टन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बेल्लेबाजी कोच पद से दिया इस्तीफा

पीटर फुल्टन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बेल्लेबाजी कोच पद से दिया इस्तीफा

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 02, 2020 11:33 am IST,  Updated : Jul 02, 2020 11:33 am IST

न्यूजीलैंड की तरफ से 23 टेस्ट और 49 वनडे खेलने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर फुल्टन अगस्त 2019 में राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजी कोच नियुक्त किये गये थे। 

peter fulton, peter fulton news, new zealand cricket, new zealand batting coach peter fulton, new ze- India TV Hindi
Peter Fulton Image Source : GETTY

पीटर फुल्टन ने कैंटरबरी पुरुष टीम का मुख्य कोच बनने के लिये न्यूजीलैंड का बल्लेबाजी कोच पद छोड़ दिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने यह जानकारी दी। न्यूजीलैंड की तरफ से 23 टेस्ट और 49 वनडे खेलने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर फुल्टन अगस्त 2019 में राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजी कोच नियुक्त किये गये थे। 

वह श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गये और इस बीच न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड और भारत की मेजबानी भी की। फुल्टन ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम के साथ पूरा लुत्फ उठाया लेकिन कैंटरबरी के प्रस्ताव को नजरअंदाज करना मुश्किल था। 

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) की वेबसाइट पर जारी बयान में 41 वर्षीय फुल्टन ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय टीम का फिर से हिस्सा बनना सम्मान था तथा मैं खिलाड़ियों और स्टाफ का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मेरा तहेदिल से स्वागत किया। ’’ 

एनजेडसी के महाप्रबंधक ब्रायन स्ट्रोनैच ने फुल्टन को नयी नियुक्ति के लिये बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, ‘‘पीटर सम्मानित व्यक्ति है जिन्होंने न्यूजीलैंड टीम में अहम योगदान दिया। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल