1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे में विकेटकीपर की भूमिका निभाना चाहते हैं हैंड्सकोंब, फिटनेस पर काम करने को तैयार

वनडे में विकेटकीपर की भूमिका निभाना चाहते हैं हैंड्सकोंब, फिटनेस पर काम करने को तैयार

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 26, 2019 02:15 pm IST,  Updated : Feb 26, 2019 02:15 pm IST

पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में विकेटकीपर की भूमिका निभाकर हैरान करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पीटर हैंड्सकोंब ने कहा है कि वह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी यह भूमिका निभाना चाहते हैं और काम के बोझ को देखते हुए अपनी फिटनेस पर काम करने को तैयार हैं।

Peter Handscomb- India TV Hindi
Peter Handscomb Image Source : GETTY IMAGES

बेंगलुरू। पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में विकेटकीपर की भूमिका निभाकर हैरान करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पीटर हैंड्सकोंब ने कहा है कि वह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी यह भूमिका निभाना चाहते हैं और काम के बोझ को देखते हुए अपनी फिटनेस पर काम करने को तैयार हैं।

 
हैंड्सकोंब को विजाग में भारत के खिलाफ पहले टी20 में नियमित विकेटकीपर एलेक्स कैरी पर तरजीह की गई जिससे ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम में उनके जगह बनाने की संभावना बढ़ी है।
 
हैंड्सकोंब ने कहा,‘‘मैं विकेटकीपिंग कर सकता हूं, मुझे सिर्फ इतना सुनिश्चित करना होगा कि मैं फिट रहूं जिससे कि 50 ओवर के मैच में पहले क्षेत्ररक्षण के बाद भी चौथे या पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकूं और सुनिश्चित करूं कि मैं विकेटों के बीच तेजी से दौड़ सकूं और टीम के लिए सब कुछ सही कर सकूं।’’ 

कैरी के पांच मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए टीम में वापसी करने की उम्मीद है लेकिन हैंड्सकोंब मौका मिलने पर पूरे दौरे के दौरान विकेटकीपर की भूमिका जारी रखना चाहते हैं। 

क्रिकेट.काम.एयू ने हैंड्सकोंब के हवाले से कहा,‘‘टी20 में चीजें काफी तेजी से होती हैं। एकदिवसीय मैचों में चीजें थोड़ी कड़ी हो सकती हैं। विशेषकर भारत में थोड़ी गर्मी के बीच और स्पिन की अनुकूल पिचों पर विकेटों के करीब अधिक खड़ा होना पड़ता है।’’

उन्होंने कहा,‘‘इसलिए यह थोड़ा कड़ा हो सकता है लेकिन मैं इसे लेकर उत्सुक हूं।’’ 

हैंड्सकोंब ने 2017 में भारत और न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के दौरे के दौरान सहायक कोच और विश्व कप विजेता विकेटकीपर ब्रैड हैडिन के साथ काम किया था और उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग में सुधार का श्रेय उन्हीं को दिया। 

ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 में भारत को तीन विकेट से हराया था। दूसरा टी20 बुधवार को बेंगलुरू में खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल