1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीबीएल में होबार्ट हरीकैंस के साथ जुड़े पीटर हैंड्सकॉम्ब

बीबीएल में होबार्ट हरीकैंस के साथ जुड़े पीटर हैंड्सकॉम्ब

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 09, 2020 04:41 pm IST,  Updated : Sep 09, 2020 04:41 pm IST

बिग बैश लीग के आगामी सीजन के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पीटर हैंड्सकॉम्ब ने होबार्ट हरीकैंस के साथ करार किया है।

Peter Handscomb, Marnus Labuschagne, George Bailey, BBL, Melbourne Stars, Hobart Hurricanes, cricket- India TV Hindi
Peter Handscomb Image Source : GETTY IMAGES

बिग बैश लीग (बीबीएल) फ्रेंचाइजी होबार्ट हरीकैंस ने लीग के अगले दो सीजन के लिए पीटर हैंड्सकॉम्ब के साथ करार किया है। 29 साल के खिलाड़ी टीम में जॉर्ज बैली का स्थान लेंगे, जिन्होंने पिछले साल संन्यास ले लिया था।

हैंड्सकॉम्ब ने कहा, "मैंने कुछ खिलाड़ियों से बात की है जिनके साथ मैं पहले खेल चुका हूं। इसलिए मैं टीम के साथ जुड़ने और उन खिलाड़ियों के साथ खेलने को तैयार हैं।"

यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर कुमार ने बताया, सनराइजर्स में सीनियर खिलाड़ी होने का नहीं है उनपर दवाब

उन्होंने कहा, "मैं एक शानदार मैदान पर, बेहतरीन विकेट पर संभवत: शीर्ष-4 में बल्लेबाजी करने को लेकर तैयार हूं। मैं होबार्ट के साथ जुड़ने और अपने आप को साबित करने को लेकर उत्सुक हूं।"

हरिकैंस के महानिदेशक ने स्कॉट बार्नेस ने कहा, " इस बात से खुश हैं कि हैंड्सकॉम्ब हमारे साथ आ रहे हैं। इस सीजन कई ऐसे खिलाड़ी होंगे जो पहली बार हरिकैंस के साथ खेलेंगे। और हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि युवा और अनुभव का मिश्रण हमें फाइनल तक ले जाएगा।"

बीबीएल का 10वां संस्करण 3 दिसंबर से शुरू हो रहा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल