1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्रधानमंत्री मोदी ने यशपाल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री मोदी ने यशपाल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 13, 2021 03:05 pm IST,  Updated : Jul 13, 2021 03:05 pm IST

मध्यक्रम में अपनी जुझारू बल्लेबाजी के कारण भारतीय क्रिकेट में विशेष पहचान बनाने वाले और 1983 विश्व कप के नायक यशपाल शर्मा का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

PM Modi, sports, cricket- India TV Hindi
PM Modi and yashpal sharma  Image Source : TWITTER/GETTY
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा के निधन पर मंगलवार को दुख व्यक्त करते हुए उन्हें टीम के साथियों, प्रशंसकों के साथ-साथ उभरते क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा बताया। 
 
मध्यक्रम में अपनी जुझारू बल्लेबाजी के कारण भारतीय क्रिकेट में विशेष पहचान बनाने वाले और 1983 विश्व कप के नायक यशपाल शर्मा का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। 
 
 
प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ श्री यशपाल शर्मा जी 1983 की मशहूर टीम सहित भारतीय क्रिकेट टीम के बहुत प्रिय सदस्य थे। वह टीम के साथियों, प्रशंसकों के साथ-साथ उभरते क्रिकेटरों के लिए एक प्रेरणा थे। उनके निधन से शोक में हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है। ओम शांति।’’ 
 
 
इसके अलावा उनके आकस्मिक निधन पर टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी शोक प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ''यशपाल शर्मा पाजी के निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। 1983 विश्व कप टीम के वह हीरो थे। उनके निधन पर मेरी विन्रम श्रद्धाजलि है।''
 
 
 
भारत के इस दिग्गज क्रिकेटर के निधन पर सचिन तेंदुलकर ने शोक प्रकट करते हुए कहा, ''यशपाल शर्मा जी के निधन से स्तब्ध और गहरा दुख हुआ। 1983 विश्व कप के दौरान उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखने की यादें ताजा हैं। भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। पूरे शर्मा परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।''
 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल