1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी से मुलाकात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 20, 2018 10:57 pm IST,  Updated : Nov 20, 2018 11:34 pm IST

आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर में वर्ल्ड नंबर दो खिलाड़ी रविंद्र जडेजा भारतीय वनडे और टेस्ट टीम का हिस्सा हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी से मुलाकात- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी से मुलाकात Image Source : NARENDRAMODI/TWITTER

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा से मुलाकात की। मोदी ने बैठक के बाद इस जोड़े के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट की। मोदी ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा- ‘‘जाने माने क्रिकेटर रविंद्रसिंह जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा के साथ शानदार बातचीत हुई।’’ 

आपको बता दें कि कुछ समय पहले विवादित संगठन राजपूत करणी सेना ने भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा को अपनी गुजरात ईकाई की महिला विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया था। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा ने इसकी घोषणा की थी। वहीं जडेजा की बात करें तो उन्हें 21 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है। 

हालांकि आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर में वर्ल्ड नंबर दो खिलाड़ी रविंद्र जडेजा भारतीय वनडे और टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। जडेजा ने अभी हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल