1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हम 14 अप्रैल के बाद भी निश्चिंत होकर नहीं बैठ सकते: सचिन तेंदुलकर

हम 14 अप्रैल के बाद भी निश्चिंत होकर नहीं बैठ सकते: सचिन तेंदुलकर

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 03, 2020 05:14 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 05:14 pm IST

सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को कहा कि 14 अप्रैल के बाद का समय कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में काफी अहम होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस में यह बात कही। 

हम 14 अप्रैल के बाद भी...- India TV Hindi
हम 14 अप्रैल के बाद भी निश्चिंत होकर नहीं बैठ सकते: सचिन तेंदुलकर Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को कहा कि 14 अप्रैल के बाद का समय कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में काफी अहम होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस में यह बात कही। तेंदुलकर उन 40 खिलाड़ियों में से थे जिन्होंने देश की मौजूदा स्थिति पर प्रधानमंत्री मोदी के एक घंटे के वीडियो कॉल में भाग लिया।

भारत में अभी तक 2000 से अधिक पॉजिटिव मामले आ चुके हैं और 50 से ज्यादा जानें जा चुकी है। तेंदुलकर ने एक बयान में कहा, ‘‘उन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी) ने मेरी इस धारणा को पुख्ता किया कि हम 14 अप्रैल के बाद भी निश्चिंत होकर बैठ नहीं सकते। उसके बाद का समय काफी अहम होगा।’’

सभी की तरह लॉकडाउन के दौरान तेंदुलकर भी सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब वह किसी से हाथ मिलाने की बजाय हाथ जोड़कर नमस्ते करते है।उन्होंने कहा, ‘‘मैने यह भी कहा कि मैं जहां तक संभव हो , इसी तरीके से अभिवादन करता रहूंगा। महामारी से उबरने के बाद भी।’’

मोदी ने यह भी कहा कि इस समय बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा ,‘‘यह समय बुजुर्गों के साथ बिताना चाहिये । उनके अनुभव और उनकी कहानियां सुननी चाहिये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने यह भी बात की कि इस समय शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। हमें एक टीम भावना के साथ टीम के रूप में काम करते हुए देश को इस महामारी से निकालना है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल