1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्रीति जिंटा को अपनी ही टीम के खिलाड़ियों पर IPL में फिक्सिंग का शक

प्रीति जिंटा को अपनी ही टीम के खिलाड़ियों पर IPL में फिक्सिंग का शक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 19, 2015 10:47 am IST,  Updated : Aug 19, 2015 06:48 pm IST

नई दिल्ली: IPL टीम किंग्स इलेवन पंजाब की को-ऑनर प्रीति जिंटा ने टीम के कई खिलाड़ियों को मैच फिक्सिंग में शामिल होने का शक जताया है। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक प्रीति जिंटा

प्रीति को अपनी ही टीम...- India TV Hindi
प्रीति को अपनी ही टीम के खिलाड़ियों पर फिक्सिंग का शक

नई दिल्ली: IPL टीम किंग्स इलेवन पंजाब की को-ऑनर प्रीति जिंटा ने टीम के कई खिलाड़ियों को मैच फिक्सिंग में शामिल होने का शक जताया है। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक प्रीति जिंटा को शक है कि उनके कुछ खिलाड़ी मैच हारने से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक, एक प्लेयर से प्रिटी जिंटा की इस मामले पर गर्मागर्म बहस भी हुई। बाद में उन्होंने दूसरी फ्रेंचाइजियों को उन प्लेयर्स का नाम बताया, जिन पर उन्हें शक था।

प्रीति ने इस महीने BCCI के साथ हुई मीटिंग में यह बात कबूली है। खबर के अनुसार उन्होंने बैठक में कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब के कुछ खिलाड़ियों का संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होना मुमकिन है।

सूत्रों के मुताबिक प्रीति ने कहा कि मैंने इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों को करीब से देखा है। इन्हें लेकर मैं पहले ही बोलना चाहती थी, लेकिन मेरे पास कोई ठोस सबूत नहीं थे। उन्होंने कहा कि मैंने महसूस किया की कुछ IPL मैच, जो कि मेरे टीम के साथ हुए, वे पूर्व निर्धारित पैटर्न को फॉलो कर रहे थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल