1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पृथ्वी शॉ में कुछ खास लेकिन उन्हें जरुरत हैं अपने खेल को समझने की : वसीम जाफर

पृथ्वी शॉ में कुछ खास लेकिन उन्हें जरुरत हैं अपने खेल को समझने की : वसीम जाफर

 Edited By: IANS
 Published : Jul 09, 2020 03:52 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 03:52 pm IST

जाफर ने साथ ही भारतीय टेस्ट टीम के एक और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की भी तारीफ की और कहा कि उन्हें आने वाले समय में अपने आप को साबित करना होगा।

Prithvi Shaw,  Wasim Jaffer, cricket, sports - India TV Hindi
Prithvi Shaw Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और उत्तराखंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच वसीम जाफर ने युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की काफी प्रशंसा की है और उनकी तुलना वीरेंद्र सहवाग से की है। जाफर ने आकाश चोपड़ा के शो आकाशवाणी पर बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि वह विशेष खिलाड़ी हैं। लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें अपने खेल को समझने की जरूरत है, कि कहां उन्हें बैकसीट लेनी है। 

उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि उन्हें थोड़ा बहुत न्यूजीलैंड में समझ आ गया होगा, वहां वे दो बार शॉर्ट गेंद पर आउट हो गए थे। वह उनके जाल में फंस गए थे।"

जाफर ने साथ ही भारतीय टेस्ट टीम के एक और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की भी तारीफ की और कहा कि उन्हें आने वाले समय में अपने आप को साबित करना होगा।

जाफर ने कहा, "उन्हें अभी तक कम मौके मिले हैं लेकिन उन्होंने अच्छा किया है। विदेशों में चीजें उनके लिए चुनौतीपर्ण होने वाली है। आस्ट्रेलिया दौरा अहम होने वाला है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल