1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहले टेस्ट में पूरी तरह से नाकाम रहने वाले पृथ्वी शॉ ने इस तरह दिया आलोचकों को जवाब

पहले टेस्ट में पूरी तरह से नाकाम रहने वाले पृथ्वी शॉ ने इस तरह दिया आलोचकों को जवाब

 Edited By: IANS
 Published : Dec 20, 2020 11:35 pm IST,  Updated : Dec 20, 2020 11:35 pm IST

शॉ ने गुलाबी गेंद से खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच की पहली पारी में खाता भी नहीं खोल पाए। उन्होंने दूसरी पारी में सिर्फ चार रन बनाए। पहली पारी में उन्हें मिशेल स्टार्क ने आउट किया और दूसरी पारी में पैट कमिंस ने। 

Prithvi Shaw, India vs Australia, Indian Cricket Team, Prithvi Shaw Instagram, IND vs AUS, India vs - India TV Hindi
Prithvi Shaw Image Source : AP

पृथ्वी शॉ एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में बुरी तरह से विफल रहे। इसके बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है। शॉ ने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्य से अपने आलोचकों को संदेश दिया है। 

शॉ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है, "कभी-कभी जब लोग आपको कुछ करने के लिए उकसाते हैं तो समझ लीजिए की आप वो कर सकते हैं लेकिन वो लोग नहीं कर सकते।"

शॉ ने गुलाबी गेंद से खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच की पहली पारी में खाता भी नहीं खोल पाए। उन्होंने दूसरी पारी में सिर्फ चार रन बनाए। पहली पारी में उन्हें मिशेल स्टार्क ने आउट किया और दूसरी पारी में पैट कमिंस ने। 

दोनों पारियों में समान बात यह रही थी कि शॉ एक ही तरह से आउट हुए थे- इनस्विंगर पर बल्ले और पैड के बीच गैप के रहने से।

सीरीज की शुरुआत से पहले ही सुनील गावस्कर ने शॉ के बारे में कहा था कि उन्हें अपने डिफेंस को मजबूत करने की जरूरत है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल