1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान पृथ्वी शॉ के कंधे में लगी चोट, छोड़ना पड़ा मैदान

रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान पृथ्वी शॉ के कंधे में लगी चोट, छोड़ना पड़ा मैदान

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 03, 2020 07:59 pm IST,  Updated : Jan 03, 2020 07:59 pm IST

युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के खिलाफ खेलते हुए अपना कंधा चोटिल कर बैठे। पृथ्वी को 10 जनवरी को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है।

Prithvi Shaw, Prithvi Shaw injury, Prithvi Shaw shoulder injury, Mumbai vs Karnataka, Ranji Trophy 2- India TV Hindi
Prithvi Shaw Image Source : GETTY IMAGES

भारत ए टीम के साथ न्यूजीलैंड के लिये रवाना होने से महज एक हफ्ते पहले पृथ्वी शॉ को मुंबई और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए बायां कंधा चोटिल करा बैठे। यह घटना बांद्रा कुर्ला परिसर पर तीसरे सत्र के दौरान हुई, जब शॉ ने ओवरथ्रो बचाने के लिये छलांग लगायी। 

पृथ्वी तुरंत ही मैदान से बाहर ले जाया गया। शॉ को न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिये भारत ए टीम में चुना गया है और टीम 10 जनवरी को रवाना होगी। वह सीमित ओवरों और चारदिवसीय मैचों के लिये टीम में हैं। 

दिन का खेल समाप्त होने के बाद मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि साव बेहतर दिख रहे थे। सूर्यकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा, ‘‘वह बेहतर दिख रहा था। मैदान पर वह ठीक नहीं दिख रहे थे लेकिन अब वह बेहतर दिख रहे हैं। बाद में फिजियो से पूछने के बाद पता चलेगा कि आखिर क्या स्थिति है। ’’ 

मुंबई टीम के सूत्र ने बताया कि एहतियातन उनका एमआरआई स्कैन कराया गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल