1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला क्रिकेट: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, पहला वनडे - मंधाना की गैर मौजूदगी में पूनिया ने भारत को दिलाई जीत

महिला क्रिकेट: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, पहला वनडे - मंधाना की गैर मौजूदगी में पूनिया ने भारत को दिलाई जीत

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 09, 2019 04:41 pm IST,  Updated : Oct 09, 2019 04:41 pm IST

घायल स्मृति मंधाना की गैर मौजूदगी में अपने पहले ही मैच में छाप छोड़ने वाली प्रिया पूनिया की पारी और अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में आठ विकेट से जीत दर्ज की।

प्रिया पूनिया- India TV Hindi
प्रिया पूनिया Image Source : @ICC TWITTER

वडोदरा। घायल स्मृति मंधाना की गैर मौजूदगी में अपने पहले ही मैच में छाप छोड़ने वाली प्रिया पूनिया की पारी और अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में आठ विकेट से जीत दर्ज की।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.1 ओवर में 164 रन ही बनाये । भारत के लिये झूलन गोस्वामी ने 33 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि शिखा पांडे, एकता बिष्ट और पूनम यादव को दो दो विकेट मिले।

भारत ने 41 .4 ओवर में जीत हासिल कर ली। सलामी बल्लेबाज पूनिया ने 124 गेंद में नाबाद 75 रन बनाये जबकि जेमिमा रौद्रिगेज ने 65 गेंद में 55 रन की पारी खेली।

तीन मैचों की यह श्रृंखला महिला वनडे चैम्पियनशिप का हिस्सा नहीं है। तीन टी20 मैच खेल चुकी पूनिया को पहला वनडे खेलने का मौका मिला जब स्टार सलामी बल्लेबाज मंधाना को दाहिने टखने में फ्रैक्चर के कारण बाहर होना पड़ा।

पूनिया ने अपनी पारी में आठ चौके लगाये । रौद्रिगेज ने पूनिया के साथ 83 रन की साझेदारी की । अपने दूसरे अर्धशतक में उन्होंने सात चौके लगाये । यह मार्च के बाद से कप्तान मिताली राज का भी पहला मैच था।

वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 साल तक खेलने वाली पहली महिला बन गईं । उन्होंने जून 1999 में पहला मैच खेला था । पिछले महीने उन्होंने टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया । दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 89 रन था जो सात विकेट पर 115 रन हो गया । उनके लिये मरिजाने काप ने 54 रन बनाये ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल