1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैच गंवाने के बाद स्मिथ हो रहा है मलाल बताया कहा हुई बल्लेबाजी में उनसे चूक

मैच गंवाने के बाद स्मिथ हो रहा है मलाल बताया कहा हुई बल्लेबाजी में उनसे चूक

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 29, 2020 11:49 am IST,  Updated : Dec 29, 2020 11:49 am IST

भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में स्मिथ अभी तक कोई उल्लेखनीय पारी नहीं खेल सके हैं। भारत ने दूसरा टेस्ट आठ विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी की। 

Sports, Cricket, Ashwin Ravichandran, Steve Smith, India tour of Australia, Australia India, India a- India TV Hindi
Steve smith  Image Source : AP

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने माना किया कि उन्होंने भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को दबाव बनाने का मौका दिया और अपने करियर में किसी स्पिनर को उन्होंने ऐसा पहले करने नहीं दिया था। भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में स्मिथ अभी तक कोई उल्लेखनीय पारी नहीं खेल सके हैं। भारत ने दूसरा टेस्ट आठ विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी की। 

स्मिथ ने सेन रेडियो से कहा ,‘‘ मैने अश्विन को उतना अच्छे से खेला नहीं है, जितना खेलना चाहिये था। मुझे उस पर दबाव बनाना चाहिये था।’’ 

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया का पसंदीदा ओवरसीज वेन्यू बना एमसीजी, मिली है सबसे अधिक जीत

 

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने उसे हावी होने दिया। ऐसा अपने कैरियर में किसी स्पिनर को मैने नहीं करने दिया था। ’’ उन्होंने कहा कि वह लंबी पारी खेलने को बेकरार है जो इस साल हो नहीं पा रहा है। 

उन्होंने कहा ,‘‘यह दोधारी तलवार है लेकिन मुझे लगता है कि मुझे आत्मविश्वास के साथ अपना स्वाभाविक खेल खेलना होगा। मैं क्रीज पर टिककर खेलना चाहता हूं जो सबसे जरूरी है। इस साल मैने सबसे लंबी पारी 64 गेंदों की खेली है जो वनडे मैच में खेली थी।’’ 

यह भी पढ़ें-  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली जीत के बाद विराट कोहली ने इस तरह दी रहाणे को बधाई

स्मिथ ने कहा ,‘‘ नेट्स पर कितनी ही बल्लेबाजी कर लो लेकिन मैदानी हालात की बात अलग होती है। मैं मैदान पर लय हासिल करने की कोशिश कर रहा हूं। यह उतना आसान नहीं है , खासकर बेहतरीन विरोधी गेंदबाजों के सामने किसी टेस्ट में।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल