1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली जीत के बाद विराट कोहली ने इस तरह दी रहाणे को बधाई

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली जीत के बाद विराट कोहली ने इस तरह दी रहाणे को बधाई

 Edited By: India TV Tech Desk
 Published : Dec 29, 2020 10:41 am IST,  Updated : Dec 29, 2020 10:41 am IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में मिली हार के बाद विराट कोहली ने कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे को सोशल मीडिया पर बधाई दी।

Virat Kohli, congratulates, Ajinkya Rahane, Australia vs India, cricket, sports- India TV Hindi
Virat Kohli   Image Source : GETTY/TWITTER

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद भारत ने मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में शानदार वापसी की है। दूसरे टेस्ट मैच में 8 विकेट से मिली धमाकेदार जीत के साथ ही भारतीय टीम ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में अब 1-1 की बराबरी कर ली है।

टीम की इस जीत पर कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर बधाई दी। कोहली ने ट्विटर पर लिखा, ''क्या शानदार जीत मिली, पूरी टीम की तरफ से यह एक बेहतरीन प्रयास था। अजिंक्य रहाणे ने अपनी कप्तानी में टीम के खिलाड़ियों को जीत के लिए जिस तरह से प्ररेरित किया उससे बेहतरीन कुछ और नहीं हो सकता है।''

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus, 2nd Test : भारत ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया, सीरीज में की 1-1 से बराबरी

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली ने ही भारतीय टीम की कप्तानी की थी लेकिन इस मैच के बाद वह अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर वापस भारत आ गए हैं। 

ऐसे में चार टेस्ट मैचों की सीरीज के बाकी बचे सभी मुकाबलों में अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभालेंगे।

26 दिसंबर से शुरू हुए इस टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम ने भारत के खिलाफ अपनी पहली पारी में महज 195 रनों का स्कोर खड़ा सकी।

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus : कप्तान रहाणे ने इस खिलाड़ी को बताया बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में मिली जीत का हीरो

ऑस्ट्रेलिया के इस स्कोर के जवाब में भारतीय टीम ने कप्तान अजिंक्य रहाणे के शतक और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के अर्द्धशतक से 326 रन बनाकर मेजबान टीम पर 131 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।

इसके बाद दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया कुछ खास कमाल नहीं कर सका और उसकी पूरी टीम 200 रनों पर सिमट गई। इस तरह भारत को मैच की चौथी पारी में जीत के लिए महज 70 रनों का लक्ष्य मिला जिसके टीम ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल