1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PSL : पाकिस्तान सुपर लीग में हुई संदीप लामिछाने की एंट्री, आईपीएल में रहे हैं अनसोल्ड

PSL : पाकिस्तान सुपर लीग में हुई संदीप लामिछाने की एंट्री, आईपीएल में रहे हैं अनसोल्ड

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 27, 2021 02:50 pm IST,  Updated : Feb 27, 2021 02:50 pm IST

राशिद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिये लीग छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने दो मैच खेले और दोनों लाहौर ने जीते। इसके बाद तीसरे मैच में लाहौर को मुल्तान सुल्तांस ने सात विकेट से हरा दिया। 

Sandeep Lamichanne, Rashid Khan, PSL 6, Lahore Qalandars- India TV Hindi
Sandeep Lamichanne, Image Source : GETTY

नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लामिछाने को पाकिस्तान सुपर लीग के बाकी मैचों के लिये अफगानिस्तान के राशिद खान की जगह लाहौर कलंदर्स टीम में शामिल गया गया है। 20 साल के लामिछाने 2019 में पाकिस्तान प्रीमियर लीग में लाहौर टीम का हिस्सा थे। 

राशिद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिये लीग छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने दो मैच खेले और दोनों लाहौर ने जीते। इसके बाद तीसरे मैच में लाहौर को मुल्तान सुल्तांस ने सात विकेट से हरा दिया। 

लामिछाने ने 21 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में 14.55 की औसत से 34 विकेट लिये हैं। 

पीएसएल के द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि संदीप एक बार फिर से लाहौर कलंदर्स के साथ जुड़े हैं। जो कि पिछले साल की उपविजेता टीम रही थी। उन्हें राशिद खान की जगह फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा है।

आपको बता दें कि राशिद का चयन जिम्बाब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम में हुआ है। ऐसे में उन्होंने सबसे पहले नेशनल टीम में अपनी प्रतिबद्धताओ को ध्यान में रखते हुए पीएसएल को बीच में ही छोड़ दिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल