1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : पिंक बॉल से अभ्यास करते नजर आए पुजारा और पांड्या

IND v ENG : पिंक बॉल से अभ्यास करते नजर आए पुजारा और पांड्या

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 16, 2021 09:47 pm IST,  Updated : Feb 16, 2021 09:47 pm IST

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की शानदार जीत के बाद चेतेश्वर पुजारा और हार्दिक पंड्या ने मंगलवार को यहां गुलाबी गेंद से अभ्यास किया। 

IND v ENG : पिंक बॉल से...- India TV Hindi
IND v ENG : पिंक बॉल से अभ्यास करते नजर आए पुजारा और पांड्या Image Source : GETTY

चेन्नई। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की शानदार जीत के बाद चेतेश्वर पुजारा और हार्दिक पंड्या ने मंगलवार को यहां गुलाबी गेंद से अभ्यास किया। अहमदाबाद में तीसरा टेस्ट 24 फरवरी से गुलाबी गेंद से खेला जायेगा। पंड्या और पुजारा ने एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर अभ्यास किया।

...जब अश्विन ने सिराज को दी वार्निंग और फिर जो हुआ, देखें यह वीडियो

पंड्या ने 2018 के बाद से कोई टेस्ट नहीं खेला है। उन्होंने राहुल चाहर, के गौतम और शाहबाज नदीम की गेंदों का सामना किया। वहीं पुजारा ने स्पिनरों की गेंदों पर अभ्यास किया। पुजारा ने दूसरे टेस्ट में 21 और सात रन बनाये थे। दोनों ने 45 मिनट तक बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ और फील्डिंग कोच आर श्रीधर के मार्गदर्शन में अभ्यास किया।

ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग पर सवाल उठाने वाले देख लें यह वीडियो !

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर ने भी गुलाबी गेंद से गेंदबाजी की। दोनों को दूसरे टेस्ट में आराम दिया गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल