1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुरली विजय और नायर को मिलेगी चयनकर्ताओं के खिलाफ बोलने की सजा? BCCI उठा सकता है बड़ा कदम

मुरली विजय और नायर को मिलेगी चयनकर्ताओं के खिलाफ बोलने की सजा? BCCI उठा सकता है बड़ा कदम

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 06, 2018 08:54 pm IST,  Updated : Oct 06, 2018 08:54 pm IST

पता चला है कि विजय और नायर दोनों ने केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटरों के लिये बने नियमों का उल्लंघन किया है।

मुरली विजय-करुण नायर- India TV Hindi
मुरली विजय-करुण नायर Image Source : GETTY IMAGES/TWITTER

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) टीम से बाहर किये गये करूण नायर और मुरली विजय से एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति की ‘संवाद नीति’ पर की गयी उनकी टिप्पणी के बारे में स्पष्टीकरण मांग सकता है। पता चला है कि विजय और नायर दोनों ने केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटरों के लिये बने नियमों का उल्लंघन किया है। न तो चयन समिति और न ही बीसीसीआई अधिकारियों को उनकी मीडिया के सामने की गयी टिप्पणी पसंद आयी।

 
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ‘‘विजय और करूण ने चयन नीति पर बोलकर अच्छा नहीं किया। यह केंद्रीय अनुबंध का उल्लघंन है। केंद्रीय अनुबंध के अनुसार कोई भी खिलाड़ी हाल में समाप्त हुए दौरे के बारे में 30 दिन तक कुछ नहीं बोल सकता। हैदराबाद में 11 अक्टूबर को सीओए की बैठक है और वहां इस मुद्दे को उठाया जा सकता है।’’ हाल में नायर और विजय दोनों ने मीडिया में चयन समिति पर ‘संवाद की कमी’ का आरोप लगाया था जबकि मुख्य चयनकता प्रसाद ने इस आरोप से इनकार किया था। 

सीओए प्रमुख विनोद राय ने यहां शनिवार को बैठक के बाद कहा, ‘‘यह सब बकवास है। चयन समिति की ओर से इस तरह का मामला नहीं आया है। हमारी चयन समिति स्वतंत्र कार्य करती है। जहां तक विजय और करूण के बयानों का संबंध है तो हमने उन पर फैसला करने का अधिकार चयनकर्ताओं पर छोड़ दिया है। ’’ 

करूण को इंग्लैंड में पूरी पांच मैचों की सीरीज में टीम में शामिल नहीं किया गया जबकि विजय को इंग्लैंड के खिलाफ पहले तीन टेस्ट मैचों के बाद बाहर कर दिया गया और फिर वह एसेक्स के लिये तीन मैच खेलने चले गये। 

पता चला है कि चयनकर्ताओं को नायर के बजाय विजय के बयान से ज्यादा दुख हुआ है क्योंकि वह काफी अनुभवी हैं। एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘अगर विजय को बताया गया नहीं होता तो वह एसेक्स के लिये काउंटी में नहीं खेला होता। वह सच्चाई नहीं बयां कर रहा। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल