1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के बाद वोरसेस्टरशर के लिए फिर खेलेंगे अश्विन

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के बाद वोरसेस्टरशर के लिए फिर खेलेंगे अश्विन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 23, 2018 09:43 pm IST,  Updated : Jul 23, 2018 09:43 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की  टेस्ट सीरीज का आगाज 1 अगस्त से होगा।

आर अश्विन Photo: AP- India TV Hindi
आर अश्विन Photo: AP

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने वॉरसेस्टरशर के साथ करार किया है और वो टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद इंग्लैंड में ही रुककर काउंटी चैंपियनशिप के अंतिम दो राउंड में हिस्सा लेंगे। अश्विन काउंटी चैंपियनशिप के अंतिम दो मैचों के लिए से जुड़ेंगे। ये मैच चेल्म्सफोर्ड में एसेक्स जबकि ब्लैकफिंच न्यू रोड में यार्कशर के खिलाफ खेले जाएंगे। वॉरसेस्टरशर की ओर से जारी बयान के अनुसार पहले भी टीम की ओर से खेल चुके 31 साल के अश्विन काउंटी के विदेशी खिलाड़ी के रूप में वेन पार्नेल की जगह लेंगे। काउंटी ने पिछली गर्मियों में अंतिम चार मैचों के लिए अश्विन से करार किया था और इस भारतीय गेंदबाज ने मैदान के अंदर और बाहर प्रभाव छोड़ते हुए टीम को डिविजन वन में जगह दिलाने में मदद की थी। अश्विन ने चार मैचों में दो बार पारी में पांच विकेट चटकाने के अलावा कुल 20 विकेट हासिल किए और छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 42 की औसत से रन भी बनाए। 

वॉरसेस्टरशर कई महीनों से अश्विन से दोबारा करार का प्रयास कर रहा था और अब उन्हें बीसीसीआई से हरी झंडी मिली है। अश्विन से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में भारतीय टीम को खासा उम्मीदें हैं और उनके प्रदर्शन पर काफी हद तक मैच का नतीजा भी तय हो सकता है। हालांकि अश्विन ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेली है और इसका उन्हें फायदा मिल सकता है।

आपको बता दें कि अश्विन को टीम में बने रहने के लिए हर हाल में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत होगी। क्योंकि उन्हें रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव से कड़ी टक्कर मिल सकती है। भारत औक इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 1 अगस्त से होगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल