1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नस्लवाद का विरोध करने वाले रफीक अब खुद फंसे, इस घटना के लिए मांगी माफी

नस्लवाद का विरोध करने वाले रफीक अब खुद फंसे, इस घटना के लिए मांगी माफी

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 19, 2021 02:43 pm IST,  Updated : Nov 19, 2021 02:43 pm IST

यॉर्कशर के पूर्व खिलाड़ी अजीम रफीक ने 2011 में यहूदियों के खिलाफ भाषा के प्रयोग के लिये माफी मांगते हुए कहा कि एक अन्य क्रिकेटर को इस तरह के संदेश भेजने के लिये वह शर्मसार हैं। 

नस्लवाद का विरोध करने...- India TV Hindi
नस्लवाद का विरोध करने वाले रफीक अब खुद फंसे, इस घटना के लिए मांगी माफी Image Source : GETTY

Highlights

  • रफीक ने स्वीकार किया कि 19 साल की उम्र में उन्होंने यहूदियों के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया था।
  • रफीक और वार्विकशर के पूर्व खिलाड़ी अतीक जावेद के बीच के फेसबुक मैसेज सबसे पहले ‘द टाइम्स ’ में प्रकाशित हुए।
  • रफीक ने हाल ही में यॉर्कशर के खिलाड़ियों पर संस्थागत नस्लवाद का आरोप लगाया था।

लंदन। यॉर्कशर के पूर्व खिलाड़ी अजीम रफीक ने 2011 में यहूदियों के खिलाफ भाषा के प्रयोग के लिये माफी मांगते हुए कहा कि एक अन्य क्रिकेटर को इस तरह के संदेश भेजने के लिये वह शर्मसार हैं । यॉर्कशर के लिये खेलते हुए संस्थागत नस्लवाद के आरोप लगाने वाले रफीक ने गुरूवार को स्वीकार किया कि 19 वर्ष की उम्र में उन्होंने यहूदियों के खिलाफ भाषा का प्रयोग करते हुए मैसेज भेजे थे।

साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

उन्होंने एक बयान में कहा ,‘‘ मुझे आज 2011 के एक मैसेज की तस्वीर भेजी गई है । मैने अपना अकाउंट चेक किया और यह मैं ही हूं । मेरे पास कोई बहाना नहीं है ।’ उन्होंने कहा,‘‘मैं इस पर शर्मिंदा हूं और अब मैने इसे डिलीट कर दिया है । मैं उस समय 19 वर्ष का था और अब बदल चुका हूं ।’’

रफीक और वार्विकशर तथा लीसेस्टरशर के पूर्व खिलाड़ी अतीक जावेद के बीच के फेसबुक मैसेज सबसे पहले ‘द टाइम्स ’ में प्रकाशित हुए । वह एक अज्ञात यहूदी व्यक्ति के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं । उन्होंने कहा,‘‘ मैं खुद से खफा हूं और यहूदी समुदाय से माफी मांगता हूं । मैं अपना बचाव नहीं कर रहा और जिन्हें भी ठेस पहुंची है , मैं उनसे माफी मांगता हूं।’’ 

टिम पेन छोड़ी ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी, महिला कर्मचारी से अश्लील हरकरत करने का लगा आरोप

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल