1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर को रेलवे ने दिया प्रमोशन

भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर को रेलवे ने दिया प्रमोशन

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 09, 2017 05:04 pm IST,  Updated : Sep 09, 2017 05:04 pm IST

महिला विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करने वाली हरमनप्रीत कौर को पश्चिमी रेलवे ने पदोन्नति कर विशेष सेवा अधिकारी यानी ओएसडी बनाया है।

HARMANPREET- India TV Hindi
HARMANPREET

मुबंई: महिला विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करने वाली हरमनप्रीत कौर को पश्चिमी रेलवे ने पदोन्नति कर विशेष सेवा अधिकारी यानी ओएसडी बनाया है। हरमनप्रीत मई 2014 से मुंबई में पश्चिमी रेलवे में मुख्य कार्यालय अधीक्षक के पद पर तैनात थी और अब उन्हें पदोन्नति देकर ओएसडी-खेल बनाया गया है।

पश्चिमी रेलवे के एक वरिष्ठ प्रवक्ता ने कहा, ‘आईसीसी महिला विश्व कप में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुये रेल मंत्रालय ने हरमनप्रीत को समय से पहले पदोन्नति देकर पश्चिमी रेलवे में ग्रुप-बी के राजपत्रित अधिकारी के तौर पर ओएसडी-खेल नियुक्त किया है। ’ उन्होंने बताया कि रेलवे से जुड़ा कोई भी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करता है तो रेलवे उसे सम्मान और पदोन्नति देती है। हरमनप्रीत को यह पदोन्नति सात सितंबर को दी गयी थी।

बड़े शॉट खेलने में माहिर हरमनप्रीत ने 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदार्पण किया था। विश्व कप के सेमीफाइनल में हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 115 गेंद में 171 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत को फाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। हालांकि फाइनल में भारतीय टीम को इंग्लैंड ने हरा दिया था।

टीम के इस प्रदर्शन पर तत्कालीन रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे से जुड़ी टीम की 10 खिलाड़ियों को 1.30 करोड़ रुपये नकद राशि देने के साथ सभी को पदोन्नति की घोषणा की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल