1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोलकाता टेस्ट: बारिश की वजह से टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन हुआ रद्द

कोलकाता टेस्ट: बारिश की वजह से टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन हुआ रद्द

 Reported By: IANS
 Published : Nov 15, 2017 01:43 pm IST,  Updated : Nov 15, 2017 01:43 pm IST

श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले टेस्ट के लिए तैयारी करने मैदान पर उतरी भारतीय टीम के अभ्यास में बारिश ने खलल डाल दी। खराब मौसम के कारण बुधवार को भारतीय टीम के अभ्यास सत्र को रद्द करना पड़ा।

Due to rainy weather, practice has been cancelled- India TV Hindi
Due to rainy weather, practice has been cancelled

कोलकाता: श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले टेस्ट के लिए तैयारी करने मैदान पर उतरी भारतीय टीम के अभ्यास में बारिश ने खलल डाल दी। खराब मौसम के कारण बुधवार को भारतीय टीम के अभ्यास सत्र को रद्द करना पड़ा।

भारतीय क्रिकेट टीम के प्रबंधन अधिकारी ने कहा, "बारिश के मौसम के कारण टीम के अभ्यास को रद्द कर दिया गया। टीम अब अपने होटल में ही रहेगी।" मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अगले दो दिनों तक हल्की बारिश होगी। इसके बाद ही मौसम साफ होगा।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को कोलकाता में श्रीलंका और भारत के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इससे पहले अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ तीनों प्रारूपों में खेली गई सीरीज में भारत ने 0-9 से जीत हासिल की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल