1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WI v PAK : बारिश से धुला विंडीज-पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन

WI v PAK : बारिश से धुला विंडीज-पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 22, 2021 11:53 am IST,  Updated : Aug 22, 2021 11:53 am IST

बारिश और आउटफील्ड गीली होने के कारण वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच शनिवार को यहां दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन का खेल नहीं हो पाया। 

WI v PAK :  बारिश से धुला...- India TV Hindi
WI v PAK :  बारिश से धुला विंडीज-पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन Image Source : WEST INDIES CRICKET

किंगस्टन। बारिश और आउटफील्ड गीली होने के कारण वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच शनिवार को यहां दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन का खेल नहीं हो पाया। दिन भर खेल शुरू करने के कई प्रयास किये गये लेकिन फिर से बारिश आने और मैदान गीला होने के कारण अंपायरों ने आखिर चार बजे दिन का खेल समाप्त घोषित कर दिया।

पाकिस्तान ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 212 रन बनाये हैं। मोहम्मद रिजवान 22 और फहीम अशरफ 23 रन पर खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट मैच में एक रन से जीत दर्ज करके दो मैचों की सीरीज में बढ़त बना रखी है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल