1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. किस्मत मेहरबान हो तभी मिल सकता है विराट कोहली का विकेट - श्रेयस गोपाल

किस्मत मेहरबान हो तभी मिल सकता है विराट कोहली का विकेट - श्रेयस गोपाल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 03, 2019 10:34 am IST,  Updated : Apr 03, 2019 10:34 am IST

    श्रेयस गोपाल ने अपने चार ओवर के स्पेल में एक ओवर मेडन डालते हुए तीन बड़ें विकेट अपने नाम किये।

श्रेयस गोपाल - India TV Hindi
विराट कोहली को बोल्ड करने के बाद जश्न मनाते, श्रेयस गोपाल  Image Source : @RAJASTHANROYALS

दुनिया की सबसे बड़ी रंगारंग इंडियन प्रीमियर लीग ( आईपीएल ) का 14वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। जिसमें अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स की पहली जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर श्रेयस गोपाल को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

जिसके पीछे का कारण श्रेयस के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन अहम विकेट रहे। उन्होंने अपनी जादूई फिरकी के जाल में पहले कप्तान विराट कोहली, फिर एबी डिविलियर्स और उसके बाद शेमरन हेटमेयर को पवेलियन भेजकर बेंगलुरु टीम की बल्लेबाज़ी में कमर तोड़ दी। इस तरह श्रेयस गोपाल ने अपने चार ओवर के स्पेल में एक ओवर मेडन डालते हुए तीन बड़ें विकेट अपने नाम किये।

ऐसे में मैच के बाद जब उनसे तीन अहम विकटों के बारें में पूछा गया तो गोपाल ने कहा,‘ मैं अब भी कहता हूं कि मैं भाग्यशाली हूं कि इतने बड़े-बड़े विकेट हासिल किए। बतौर युवा यह हर रोज आने वाला नहीं है और यह मेरे सबसे बड़े क्षणों में से एक है। मैं अधिक भाग्यशाली था और हमारी योजनाओं ने आज काम किया। हमने पहले 6 ओवर में काफी दबाव बनाया। उन्हें 65-70 नहीं मिले।’

गोपाल ने आगे कहा, इस जीत के बाद राजस्‍थान की टीम प्‍वाइंटस टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है। उन्हें मेर खिलाफ रन बनाने थे, मेरे पास विकेट लेने का बेहतर मौका था। मैंने उसी पर काम किया जो प्लान मैं बना के आया था।’

बता दें कि इस मैच में बेंगलुरु की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 159 रनों का लक्ष्य सामने रखा था। जिसे अपने घर में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बड़ी आसानी से एक गेंद रहते हासिल कर लिया। राजस्थान की तरफ से धाकड़ ओपनर बल्लेबाज़ जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाये।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल