1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रांची टेस्ट: कोहली ने पुजारा, जडेजा और साहा की तारीफ की

रांची टेस्ट: कोहली ने पुजारा, जडेजा और साहा की तारीफ की

 Written By: IANS
 Published : Mar 20, 2017 07:04 pm IST,  Updated : Mar 20, 2017 07:04 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के साथ रांची में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के बाद अपने 3 साथियों चेतेश्वर पुजारा, रिद्धिमान साहा और रवींद्र जडेजा की जमकर तारीफ की।

Virat Kohli and Ravindra Jadeja | AP Photo- India TV Hindi
Virat Kohli and Ravindra Jadeja | AP Photo

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के साथ रांची में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के बाद अपने 3 साथियों चेतेश्वर पुजारा, रिद्धिमान साहा और रवींद्र जडेजा की जमकर तारीफ की। झारखंड क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला गया तीसरा मुकाबला सोमवार को बेनतीजा समाप्त हुआ। साहा ने इस मैच में शतक (117) लगाया जबकि पुजारा ने 202 रनों की पारी खेली। दूसरी ओर, जडेजा ने इस मैच में 9 विकेट लेने के अलावा नाबाद अर्धशतक भी लगाया।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मैच के बाद कोहली ने कहा, ‘पुजारा अपने खेल को जानते हैं। एक फॉर्मैट में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे होने के कारण वह इसमें श्रेष्ठ बने रहना चाहते हैं। वह भारतीय बल्लेबाजी की धुरी हैं और इसे उन्होंने कई बार साबित किया है।’ कोहली ने साहा को लेकर कहा, ‘साहा अच्छे दिल के इंसान हैं। मैं उनके बल्ले से रन निकलता देख सबसे अधिक खुश होता हूं। वह हमेशा मुस्कुराते रहते हैं और अपने हर साथी की सफलता पर खुश होते हैं। मैं खुश हूं कि वह सफल हो रहे हैं।’

इन्हें भी पढ़ें: 

दूसरी ओर, कोहली ने जडेजा के बारे में कहा कि वह अपनी कमियों और मजबूतियों को अच्छी तरह जानते हैं। कोहली ने कहा, ‘फिटनेस के लिहाज से जडेजा भारतीय टीम में सबसे आगे हैं। एक मैच में 90 से अधिक ओवर करना अपने आपमें बड़ी बात है। वह अपनी कमियों पर जीत हासिल करते हुए अपनी मजबूतियों के दम पर टीम तथा अपने लिए सफलता हासिल करते हैं।’ 4 मैचों की इस सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पुणे में शानदार जीत के साथ बढ़त बनाई थी जबकि भारत ने बेंगलुरू में नाटकीय अंदाज में जीत हासिल करते हुए बराबरी की थी। अंतिम टेस्ट धर्मशाला में खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल