रांची: भारतीय कप्तान विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट में आगे खेल पाना संदिग्ध हो गया है जिनके कंधे की चोट की गंभीरता के बारे में कल पता चलेगा। कोहली मैच में आधा दिन ही खेल सके जिन्हें लंच के बाद एक चौका बचाने के चक्कर में दाहिने कंधे में चोट लग गई। उन्हें बर्फ की पट्टियां लगाई गईं और ड्रेसिंग रूम के भीतर उन्हें शैडो अभ्यास करते देखा गया।
खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भारत के फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने बताया, ‘उनके दाहिने कंधे में चोट लगी है। चोट की गंभीरता के बारे में शुक्रवार को स्कैन रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल सकेगा। हमने आज एहतियात बरती ताकि चोट बिगड़ ना जाए। कोहली अगर कल नहीं उतर पाते हैं तो बल्लेबाजी के लिए भी चौथे नंबर से नीचे ही उतरेंगे।’ यह पूछने पर कि क्या वह बल्लेबाजी कर सकेंगे, श्रीधर ने कहा, ‘इस बारे में स्कैन रिपोर्ट मिलने के बाद ही कहा जा सकेगा।’
इन्हें भी पढ़ें:
- रांची की पिच में पहले दो टेस्ट जैसा टर्न मौजूद नहीं: स्टीव स्मिथ
- रांची टेस्ट, डे1, स्टंप: स्मिथ, मैक्सवेल ने बनाई मैच पर पकड़
- रांची टेस्ट: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने बनाए कई रिकॉर्ड
श्रीधर ने कहा कि मैदान कड़ा और ढलान वाला है। उन्होंने कहा, ‘यहां तेज ढलान है और मैदान कड़ा भी है। आउटफील्ड में ढलान है और गेंद तेजी से भागती है। इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते क्योंकि गेंद तो पकड़नी ही है।’