1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब सौरव गांगुली से रानी मुखर्जी ने पूछा ‘आपकी हिचकी क्या है’

जब सौरव गांगुली से रानी मुखर्जी ने पूछा ‘आपकी हिचकी क्या है’

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 26, 2018 06:42 pm IST,  Updated : Jan 26, 2018 08:28 pm IST

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी आने वाली मूवी ‘हिचकी’ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं और वह फिल्म के प्रमोशन को लेकर बेहद गंभीर नज़र आ रही हैं.

रानी मुखर्जी, सौरव...- India TV Hindi
रानी मुखर्जी, सौरव गांगुली

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी आने वाली मूवी ‘हिचकी’ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं और वह फिल्म के प्रमोशन को लेकर बेहद गंभीर नज़र आ रही हैं. रानी फिल्म के प्रोमोशन के लिए ख़ूब ज़ोर लगा रही हैं. हाल ही वे फिल्म के प्रोमोशन के लिए बिग बॉग सीज़न 11 के घर वालों से भी मिलने गई थीं। अब अब वह टीम इंडिया पूर्व  कप्तान सौरभ गांगुली के टीवी शो में भी गईं.

दरअसल रानी मुखर्जी अपने फिल्म का प्रोमोशन एक अलग अंदाज़ में कर रही हैं। बता दें अपनी फिल्म ‘हिचकी’ का प्रमोशन एक खास तरह के कैंपेन के साथ कर रही हैं जिसका नाम भी काफी मज़ेदार है. इस कैंपेन को नाम ‘आपकी हिचकी क्या है’ है.

रानी अपने इस कैंपने के ज़रिए लोगों से उनकी जिंदगी से जुड़ी कमज़ोरियों के बारे में बात कर रही हैं. उन्होंने सौरव गांगुली से भी उनकी जिंदगी से जुड़ी कमज़ोरी के बारे पूछा. सौरभ ने इस सवाल का जबाव देते हुए कहा कि उनके लिए उनकी सबसे बड़ी कमज़ोरी बैटिंग करते समय पहली बॉल होती थी. बता दें सौरभ गांगुली इन दिनों एक बांग्ला टीवी शो में आ रहे हैं.

‘हिचकी’ फिल्म में रानी का नाम नैना माथुर है जिसमें वह एक टीचर का रोल निभा रही है. ख़ास बात यह है कि टीचर को एक अलग तरह की बीमारी से पीड़ित है जिसकी वजह से उसे बार-बार हिचकी आती है. ये फिल्म 23 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल