1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी फ़ाइनल: खराब पिच से नाराज हुए बंगाल के कोच अरुण लाल, बीसीसीआई को दे डाली सलाह

रणजी फ़ाइनल: खराब पिच से नाराज हुए बंगाल के कोच अरुण लाल, बीसीसीआई को दे डाली सलाह

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 09, 2020 09:03 pm IST,  Updated : Mar 09, 2020 09:03 pm IST

भारत के लिये 16 टेस्ट और 13 वनडे खेलने वाले लाल ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘बहुत खराब विकेट। बोर्ड को इन चीजों को देखना चाहिए।"

Arun Lal with Team Member- India TV Hindi
Arun Lal with Team Member Image Source : TWITTER

राजकोट| बंगाल के कोच अरूण लाल ने सोमवार को सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्राफी फाइनल के लिये पिच को ‘बहुत खराब’ करार किया और कहा कि बीसीसीआई को जांच करनी चाहिए कि इस बड़े मुकाबले के लिये दोयम दर्जे की पिच कैसे बनायी गयी। मैच के शुरूआती काफी ज्यादा गेंदें नीची रह रही थी विशेषकर अंतिम सत्र में। सौराष्ट्र ने स्टंप तक पांच विकेट पर 206 रन बना लिये थे। 

भारत के लिये 16 टेस्ट और 13 वनडे खेलने वाले लाल ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘बहुत खराब विकेट। बोर्ड को इन चीजों को देखना चाहिए। गेंद ऊपर नहीं जा रही। यह क्रिकेट के लिये अच्छा नहीं है। गेंद को उछाल नहीं मिल रहा, यह धूल उड़ा रही है। बहुत खराब पिच। ’’ 

जब उनसे पूछा गया कि फाइनल का आयोजन तटस्थ स्थल पर किया जाना चाहिए था तो उन्होंने कहा कि क्यूरेटर ने अपना काम नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, तटस्थ स्थल की जरूरत नहीं थी। आपके तटस्थ क्यूरेटर हैं। बोर्ड को इसकी जांच करनी चाहिए। क्यूरेटर को मैच से 15 दिन पहले भेजिये। यहां तक कि क्यूरेटर ने अच्छा काम नहीं किया है। ’’ यह पूछने पर कि क्या वह बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली से इस संबंध में बात करेंगे तो लाल ने कहा, ‘‘यह मेरा काम नहीं है। उन्हें खुद ही इसे देखना चाहिए। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल