1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी ट्रॉफी ग्रुप A: :केरल के खिलाफ दिल्ली पर पारी से हार का खतरा

रणजी ट्रॉफी ग्रुप A: :केरल के खिलाफ दिल्ली पर पारी से हार का खतरा

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 11, 2019 07:05 pm IST,  Updated : Dec 11, 2019 07:08 pm IST

जलज सक्सेना के छह विकेट के दम पर केरल ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप ए मैच के तीसरे दिन दिल्ली को हार की कगार पर धकेल दिया।

रणजी ट्रॉफी ग्रुप A:...- India TV Hindi
रणजी ट्रॉफी ग्रुप A: :केरल के खिलाफ दिल्ली पर पारी से हार का खतरा Image Source : GETTY IMAGES

तिरुवनंतपुरम। जलज सक्सेना के छह विकेट के दम पर दिल्ली को पहली पारी में सस्ते में आउट करने के बाद फालोआन खिलाते हुए उसका शुरूआती विकेट समय पर निकालकर केरल ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप ए मैच के तीसरे दिन उसे पारी से हार की कगार पर धकेल दिया। केरल के पहली पारी के विशाल स्कोर (नौ विकेट पर 525 रन पर पारी घोषित) के जवाब में दिल्ली पहली पारी में 142 रन पर ढेर हो गई।

आफ ब्रेक गेंदबाज सक्सेना ने 24 ओवर में 63 रन देकर छह विकेट चटकाये जबकि संदीप वारियर को तीन विकेट मिले। दिल्ली के लिये पहली पारी में नीतिश राणा और नवदीप सैनी ने कुछ देर डटकर खेलते हुए 25 रन बनाये। उनके अलावा कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका और उसके विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। फालोआन खेलते हुए सलामी बल्लेबाज अनुज रावत शतक की ओर बढते दिख रहे थे लेकिन सचिन बेबी ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने से पहले उन्हें पवेलियन भेज दिया।

रावत ने 103 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 87 रन बनाये। तीसरे दिन के आखिर में कुणाल चंदेला 51 और ध्रुव शोरे दो रन बनाकर खेल रहे थे। दिल्ली को अभी भी पारी से हार को टालने के लिये 241 रन और बनाने है जबकि उसके नौ विकेट बाकी है।

राजस्थान बनाम पंजाब: हार की कगार पर राजस्थान

जयपुर। पंजाब ने पहली पारी में 101 रन की बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी में राजस्थान का स्कोर आठ विकेट पर 157 रन करके रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप ए मैच के तीसरे दिन बुधवार को जीत की ओर कदम बढ़ाए। पंजाब की टीम आज छह विकेट पर 290 रन से आगे खेलने उतरी और उसने पहली पारी में 358 रन बनाए। अनमोल मल्होत्रा ने 68 रन से आगे खेलते हुए 76 रन बनाए। कल के नाबाद बल्लेबाज मयंक मार्कंडेय ने 34 रन की पारी खेली। कप्तान मनदीप सिंह ने भी कल 122 रन बनाए थे। राजस्थान की ओर से शुभम शर्मा ने 82 रन देकर चार जबकि खलील अहमद ने 83 रन देकर दो विकेट चटकाए। दूसरी पारी में भी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सनवीर सिंह (28 रन पर तीन विकेट) तथा गुरकीरत सिंह (नौ रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने उसने 157 रन पर आठ विकेट गंवा दिए। राजस्थान को 56 रन की बढ़त हासिल है जबकि उसके सिर्फ दो विकेट बचे हैं। दिन का खेल खत्म होने पर सलमान खान 19 जबकि खलील एक रन बनाकर खेल रहे थे। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल