1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ranji Trophy, Group C : महज 44 रनों पर सिमटा महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ झारखंड की सधी हुई शुरुआत

Ranji Trophy, Group C : महज 44 रनों पर सिमटा महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ झारखंड की सधी हुई शुरुआत

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 03, 2020 08:34 pm IST,  Updated : Jan 03, 2020 08:34 pm IST

रणजी ट्रॉफी के ग्रुप सी मुकाबले में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र की टीम ने  सेना के खिलाफ अपनी पहली पारी में महज 44 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Services, Ranji trophy, Rajat Paliwal, PS Poonia, Maharashtra- India TV Hindi
Ranji trophy group c Image Source : INDIA TV

रणजी ट्रॉफी के ग्रुप सी मैच के शुरूआती दिन सेना ने महाराष्ट्र को 44 रन पर समेट दिया, जिसमें उसके लिये पी एस पूनिया ने 11 रन देकर पांच विकेट झटके। स्टंप तक सेना ने चार विकेट पर 141 रन बनाकर 97 रन की बढ़त हासिल कर ली। रवि चौहान 49 रन और राहुल सिंह गहलौत 22 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। 

रवि ने कप्तान रजत पालीवाल (42) के साथ मिलकर 69 रन जोड़े। पूनिया के अलावा सेना के लिये सचिदानंद पांडे ने 18 रन देकर तीन और दिवेश पठानिया ने 13 रन देकर दो विकेट हासिल किये। महाराष्ट्र के केवल दो बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके जबकि चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खो सके। पूनिया एंड कंपनी ने लगातार अंतराल पर विकेट झटके। 

वहीं अगरतला में त्रिपुरा और ओड़िशा के बीच जबकि रायपुर में छत्तीसगढ़ और हरियाणा में शुरूआती दिन का खेल नहीं हो सका। 

रांची में झारखंड ने जम्मू कश्मीर के खिलाफ स्टंप तक चार विकेट गंवाकर 170 रन बना लिये। सौरभ तिवारी 43 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि देहरादून में असम ने उत्तराखंड के खिलाफ रियान पराग के शतक की बदौलत पांच विकेट पर 237 रन बना लिये। 

रियान पराग 104 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं जबकि दूसरे छोर पर कुनाल साईकिया 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल