1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी ट्रॉफी: नीतीश राणा के तूफानी शतक के दम पर दिल्ली ने विदर्भ को 6 विकेट से दी शिकस्त

रणजी ट्रॉफी: नीतीश राणा के तूफानी शतक के दम पर दिल्ली ने विदर्भ को 6 विकेट से दी शिकस्त

 Reported By: IANS
 Published : Jan 22, 2020 08:38 pm IST,  Updated : Jan 22, 2020 08:38 pm IST

नीतीश राणा (नाबाद 105) के तूफानी शतक के दम पर दिल्ली ने यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी ग्रुप-ए के मैच में विदर्भ को रोमांचक मैच में छह विकेट से हरा दिया।

रणजी ट्रॉफी: नीतीश...- India TV Hindi
रणजी ट्रॉफी: नीतीश राणा के तूफानी शतक के दम पर दिल्ली ने विदर्भ को 6 विकेट से दी शिकस्त Image Source : TWITTER PHOTO

नई दिल्ली| नीतीश राणा (नाबाद 105) के तूफानी शतक के दम पर दिल्ली ने यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी ग्रुप-ए के मैच में विदर्भ को रोमांचक मैच में छह विकेट से हरा दिया। विदर्भ ने दिल्ली के सामने 347 रनों का लक्ष्य रखा था। मैच के चौथे और आखिरी दिन बुधवार को दिल्ली ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत बिना किसी विकेट के 10 रनों से की।

पहली पारी में दिल्ली ने जिस तरह से बल्लेबाजी की थी उसे देखकर लग रहा था कि विदर्भ आसानी से मैच जीत जाएगी, लेकिन मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

राणा ने 68 गेंदों की अपनी तूफानी पारी में आठ चौके और सात छक्के लगाए। राणा से पहले दिल्ली की सलामी जोड़ी ने जीत की नीवं रख दी थी। हितेन दलाल (82) और कुणाल चंदेला (75) ने पहले विकेट के लिए 163 रनों की साझेदारी की। रजनीश गुरबानी ने दलाल को आउट किया और पांच रन बाद आदित्य ठाकरे ने चंदेला को पवेलियन भेज दिया।

दिल्ली के लिए संकट था जिसे नीतीश ने अपने ऊपर ले लिया और विदर्भ के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। कप्तान ध्रूव शौरे ने उनका साथ दिया लेकिन कप्तान अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए और 44 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। ललित यादव भी सात रन बना सके। राणा ने अनुज रावत (नाबाद 18) के साथ मिलकर दिल्ली को शानदार जीत दिलाई।

इससे पहले, विदर्भ ने अपनी पहली पारी 179 रन बनाए और दिल्ली को 163 रनों पर ढेर कर दिया। दूसरी पारी में 16 रनों की बढ़त के साथ उतरी विदर्भ ने अपनी पारी तीन विकेट के नुकसान पर 330 रनों पर घोषित कर दिल्ली के सामने मजबूत लक्ष्य रखा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल