1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी ट्रॉफी: कप्तान मंदीप की बदौलत पंजाब ने हैदराबाद को पारी और 125 रनों से दी मात

रणजी ट्रॉफी: कप्तान मंदीप की बदौलत पंजाब ने हैदराबाद को पारी और 125 रनों से दी मात

 Reported By: IANS
 Published : Dec 20, 2019 01:29 pm IST,  Updated : Dec 20, 2019 01:32 pm IST

पंजाब ने ध्रुव पांडोव स्टेडियम में खेले गए रणजी 2019-20 के दूसरे दौर के मुकाबले में शुक्रवार को हैदराबाद को एक पारी और 125 रनों से हरा दिया।

ranji trophy- India TV Hindi
रणजी ट्रॉफी: कप्तान मंदीप की बदौलत पंजाब ने हैदराबाद को पारी और 125 रनों से दी मात Image Source : INDIA TV

पटियाला| पंजाब ने यहां ध्रुव पांडोव स्टेडियम में खेले गए रणजी 2019-20 के दूसरे दौर के मुकाबले में शुक्रवार को हैदराबाद को एक पारी और 125 रनों से हरा दिया। हैदराबाद को पहली पारी में 242 रनों पर समेटने के बाद पंजाब ने कप्तान मंदीप सिंह के नाबा 204 रनों की बदौलत अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 443 रन बनाए थे।

गुरुवार को मैच के तीसरे दिन पंजाब के गेंदबाजों ने दूसरी पारी में 30 रनों पर हैदराबाद के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया था। इसके बाद चौथे दिन मयंक मारकंडे (19-5) और अतुल पांडोव (27-3) ने कहर बरपाते हुए हैदराबाद की दूसरी पारी मात्र 76 रनों पर समेट दी। हैदराबाद की ओर से साकेथ सैराम ने सबसे अधिक 37 रन बनाए जबकि हिमालय अग्रवाल ने 21 रन जोड़े। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सका।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल