1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल : सौराष्ट्र और बंगाल ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल : सौराष्ट्र और बंगाल ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 24, 2020 03:51 pm IST,  Updated : Feb 24, 2020 03:51 pm IST

सौराष्ट्र ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत सोमवार को आंध्र प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्राफी क्वार्टर फाइनल मुकाबला ड्रा खेलकर पहली पारी में बढ़त के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Ranji Trophy quarter-finals: Saurashtra and Bengal make it to semifinals - India TV Hindi
Ranji Trophy quarter-finals: Saurashtra and Bengal make it to semifinals  Image Source : TWITTER/BCCI DOMESTIC

ओंगोल। सौराष्ट्र ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत सोमवार को आंध्र प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्राफी क्वार्टर फाइनल मुकाबला ड्रा खेलकर पहली पारी में बढ़त के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सौराष्ट्र के पहली पारी के 419 रन के जवाब में आंध्र प्रदेश की टीम सिर्फ 136 रन पर सिमट गई थी जिससे मेहमान टीम ने 283 रन की बढ़त हासिल की। 

मुकाबले के पांचवें और अंतिम दिन सौराष्ट्र की टीम ने दूसरी पारी में नौ विकेट पर 375 रन से आगे खेलना शुरू किया और 426 रन के स्कोर पर अंतिम विकेट गंवाया। चेतन सकारिया (नाबाद 29) और कप्तान जयदेव उनादकट (31) ने अंतिम विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। आंध्र की ओर से ज्योति साई कृष्णा ने चार विकेट चटकाए। मोहम्मद रफी को तीन जबकि सीवी स्टीफन को दो विकेट मिले। सौराष्ट्र के 710 रन के लक्ष्य का 

पीछा करते हुए आंध्र प्रदेश ने जब 51 ओवर में चार विकेट पर 149 रन बनाए थे तब अंपायरों ने मैच को ड्रा घोषित करने का फैसला किया। कप्तान श्रीकर भरत ने नाबाद 55 रन की पारी खेली। सौराष्ट्र की ओर से प्रेरक मांकड़ और धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने दो-दो विकेट चटकाए। सेमीफाइनल में सौराष्ट्र का सामना गुजरात से होगा जिसने एक अन्य क्वाट्रर फाइनल में गोवा को 464 रन से रौंदा।

बंगाल पहली पारी में बढ़त के आधार पर सेमीफाइनल में

कटक खेल 14 खेल रणजी क्वार्टर बंगाल बंगाल पहली पारी में बढ़त के आधार पर सेमीफाइनल में कटक, 24 फरवरी (भाषा) बंगाल ने ओडिशा के खिलाफ रणजी ट्राफी के क्वार्टर फाइनल में सोमवार को पांचवें और अंतिम दिन का खेल खराब रोशनी के कारण प्रभावित होने के बाद मैच ड्रा होने से पहली पारी में बढ़त के आधार पर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। ईडन गार्डन्स में 29 फरवरी से खेले जाने वाले सेमीफाइनल में बंगाल का सामना कर्नाटक से होगा। 

बंगाल ने दिन की शुरुआत दूसरी पारी में सात विकेट पर 361 रन बनाकर की लेकिन टीम ने छह ओवर में 12 रन जोड़कर बचे हुए तीनों विकेट गंवा दिये। कल के 52 रन से आगे खेलने उतरे शाहबाज अहमद 64 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह पहली पारी में 82 रन की बढ़त हासिल करने वाले बंगाल की कुल बढ़त 455 रन की हो गई है। 

ओडिशा की ओर से जीबी पोद्दार ने तीन जबकि एसबी प्रधान, डीबी प्रधान और अनुराग सारंगी ने दो-दो विकेट चटकाए। मैच के आखिरी दिन जीत के लिए 456 रन के बेहद मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओडिशा को उस समय झटका लगा जब खराब रोशनी के कारण खेल रोकना पड़ा।

 खेल समाप्त घोषित किये जाने तक टीम ने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 39 रन बनाये थे। पहली पारी में करियर का सर्वश्रेष्ठ 157 रन का स्कोर बनाकर बंगाल को मुश्किल हालात से बाहर निकालने वाले अनुस्तुप मजूमदार मैन आफ द मैच रहे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल