1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ranji Trophy, Group B : रोनित मोरे की घातक गेंदबाजी से कर्नाटक ने रेवले पर दर्ज की बड़ी जीत

Ranji Trophy, Group B : रोनित मोरे की घातक गेंदबाजी से कर्नाटक ने रेवले पर दर्ज की बड़ी जीत

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 30, 2020 08:01 pm IST,  Updated : Jan 30, 2020 08:01 pm IST

कर्नाटक की इस जीत में तेज गेंदबाज रोनित मोरे का अहम योगदान रहा जिन्होंने छह विकेट लेकर रेलवे को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया और उसे दूसरी पारी में 69 रनों पर ऑल आउट कर दिया जिससे उसे जीत के लिए सिर्फ 51 रन बनाने थे। 

Ronit More,Ranji trophy,railways,mumbai vs hp,Karnataka vs Railways- India TV Hindi
Ranji Trophy Image Source : INDIA TV

कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप-बी में करनैल सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच रेलवे को 10 विकेट से हरा दिया। कर्नाटक की इस जीत में तेज गेंदबाज रोनित मोरे का अहम योगदान रहा जिन्होंने छह विकेट लेकर रेलवे को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया और उसे दूसरी पारी में 69 रनों पर ऑल आउट कर दिया जिससे उसे जीत के लिए सिर्फ 51 रन बनाने थे। मैच के चौथे एवं आखिरी दिन गुरुवार को कर्नाटक ने बिना किसी विकेट खोए यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

रेलवे ने पहली पारी में 182 रन बनाए थे जबकि कर्नाटक ने 211 रन। दूसरी पारी में विशाल स्कोर खड़ा न कर पाने के कारण रेलवे कर्नाटक के सामने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा नहीं कर पाई।

मृणाल देवधर ने रेलवे के लिए सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। वह दहाई अंकों में पहुंचने वाले टीम के इकलौते बल्लेबाज रहे।

वहीं कर्नाटक के लिए मोरे के अलावा अभिमन्यू मिथुन ने तीन विकेट लिए।

आसान से लक्ष्य को कर्नाटक की सलामी जोड़ी ने बिना किसी परेशानी के हासिल कर लिया। रोहन कदम 27 और देवदूत पड्डीलकल ने 24 रनों की नाबाद पारियां खेलीं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल