1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राशिद खान ने ट्विटर पर फैंस से मांगी माफी, जानें क्यों?

राशिद खान ने ट्विटर पर फैंस से मांगी माफी, जानें क्यों?

 Reported By: IANS
 Published : Oct 30, 2021 07:53 pm IST,  Updated : Oct 30, 2021 07:53 pm IST

शुक्रवार को हुए मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 47 गेंदों पर 51 रन और आसिफ अली ने 7 गेंदों पर 25 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।  

Rashid Khan apologizes to fans on Twitter, know why?- India TV Hindi
Rashid Khan apologizes to fans on Twitter, know why? Image Source : AP

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को दुबई में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टक्कर का मुकाबला देखने को मिला। हालांकि इस मैच में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हार मिली। इसे लेकर अफगानिस्तान का स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने देश और दुनियाभर के फैंस से माफी मांगी है।

शुक्रवार को हुए मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 47 गेंदों पर 51 रन और आसिफ अली ने 7 गेंदों पर 25 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

इस हार के बाद अफगान क्रिकेट फैंस से माफी मांगते हुए लेग स्पिनर ने कहा कि टीम ने उन्हें निराश किया।

राशिद खान ने ट्विटर पर लिखा, सभी दुनियाभर के फैंस से मैं माफी मांगता हूं क्योंकि हमने आपको निराश किया। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले मैचों के लिए आपका समर्थन और दुआ हमाने लिए जरूरी होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल