1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गेल के बाद अब रवि बोपारा ने वापस लिया लंका प्रीमियर लीग से अपना नाम

गेल के बाद अब रवि बोपारा ने वापस लिया लंका प्रीमियर लीग से अपना नाम

 Reported By: IANS
 Published : Nov 20, 2020 01:38 pm IST,  Updated : Nov 20, 2020 01:38 pm IST

क्रिस गेल और लियाम प्लंकट के बाद इंग्लैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी रवि बोपारा ने भी अब लंका प्रीमियर लीग (एलीपीएल) से नाम वापस ले लिया है। 

गेल के बाद अब रवि...- India TV Hindi
गेल के बाद अब रवि बोपारा ने वापस लिया लंका प्रीमियर लीग से अपना नाम Image Source : TWITTER

कोलंबो| क्रिस गेल और लियाम प्लंकट के बाद इंग्लैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी रवि बोपारा ने भी अब लंका प्रीमियर लीग (एलीपीएल) से नाम वापस ले लिया है। बोपारा 26 नवंबर से शुरू होने वाली लीग में जाफना स्टालियोंस के लिए खेलने वाले थे।

एलपीएल के आधिकारिक ट्वीटर पर लिखा गया है, "आधिकारिक ऐलान, इंग्लैंड के क्रिकेटर रवि बोपारा (जफाना स्टालियोंस) ने लंका प्रीमियर लीग से नाम वापस ले लिया है।"

टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया में शुरु किया अभ्यास, देखें VIDEO

वहीं हाल ही में प्रथम श्रेणी क्रिकेट से नाम वापस लेने वाले भारत के सुदीप त्यागी एलपीएल के लिए हमबनटोटा पहुंच गए हैं। वह इस समय क्वारंटीन में हैं। त्यागी ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "हमबनटोटा में क्वारंटीन। एलपीएल2020।"

त्यागी ने भारतीय टीम के लिए चार वनडे और एक टी-20 मैच खेला है। उन्होंने बीते मंगलवार को अपने संन्यास की घोषणा की थी। त्यागी के अलावा भारत के इरफान पठान, मुनाफ पटेल, मनप्रीत गोनी भी एलपीएल में हिस्सा ले रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल