1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे सीरीज में टीम इंडिया की शानदार जीत से खुश होकर कोच रवि शास्त्री ने कही ये बड़ी बात

वनडे सीरीज में टीम इंडिया की शानदार जीत से खुश होकर कोच रवि शास्त्री ने कही ये बड़ी बात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 29, 2021 11:08 am IST,  Updated : Mar 29, 2021 11:08 am IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे मुकाबले में 7 रनों से हराने के साथ ही 2-1 से वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया। 

वनडे सीरीज में टीम...- India TV Hindi
वनडे सीरीज में टीम इंडिया की शानदार जीत से खुश होकर कोच रवि शास्त्री ने कही ये बड़ी बात Image Source : GETTY

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे मुकाबले में 7 रनों से हराने के साथ ही 2-1 से वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया। भारतीय दौरे पर इंग्लैंड की ये लगातार तीसरी सीरीज हार है। भारतीय टीम के इस शानदार प्रदर्शन से मुख्य कोच रवि शास्त्री काफी खुश हैं और उन्होंने ट्विटर अपनी टीम की जमकर तारीफ की है।

रवि शास्त्री ने लिखा, "सभी भारतीय खिलाड़ियों को इस मुश्किल समय के दौरान सीजन ऑफ लाइफटाइम में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में लाजवाब प्रदर्शन करने के लिए बधाई, वो भी दुनिया की दो सबसे मजबूत टीमों के खिलाफ। टीम इंडिया को सलाम।”

गौरतलब है कि भारत ने इंग्लैंड को तीनो फॉर्मेट में हराने से पहले ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की थी। भारतीय टीम के सामने अब अगली बड़ी चुनौती ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है जिसमें उसका सामना न्यूजीलैंड की टीम से होगा। ये मुकाबला 18 जून 2021 को साउथैम्पटन में खेला जाएगा।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल