1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने की रविंद्र जडेजा की तारीफ, कहा- उन्होंने गजब की वापसी कर खुद को साबित किया

रोहित शर्मा ने की रविंद्र जडेजा की तारीफ, कहा- उन्होंने गजब की वापसी कर खुद को साबित किया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 29, 2018 02:47 pm IST,  Updated : Sep 29, 2018 02:47 pm IST

रविंद्र जडेजा ने शानदार वापसी कर विश्व कप 2019 के लिए अपना दावा ठोक दिया है। जडेजा ने एशिया कप 2018 में खेल के तीनों विभागों में अपना योगदान दिया।

Ravindra Jadeja- India TV Hindi
Ravindra Jadeja Image Source : AP

वनडे टीम से एक साल से भी ज्यादा तक बाहर रहने वाले खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने एशिया कप में शानदार वापसी की और पूरे टूर्नामेंट में गजब का प्रदर्शन किया। भारत के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने भी जडेजा की जमकर तारीफ की है और उन्हें लगता है कि इस ऑलराउंडर ने अपने प्रदर्शन से खुद को साबित किया है। रोहित ने कहा कि जडेजा ने वापसी करने की भूख दिखाते हुए मिले मौकों का पूरा फायदा उठाया जबकि वो करीब 15 महीने तक सफेद गेंद की क्रिकेट से बाहर रहे। 

रोहित ने जडेजा की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘जब आप टीम से बाहर होते हैं तो आपके अंदर खुद को साबित करने की भूख रहती है और आप किसी दूसरे को साबित करने की बजाय खुद को साबित करना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्होंने इस टूर्नामेंट में खुद को साबित किया है कि वो पहले से ज्यादा बेहतर हो गए हैं। उनकी गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग टीम के लिए काफी अहम है।’’

जडेजा को 15 महीने के बाद अचानक वनडे टीम में जगह मिली थी। जडेजा को चोटिल हार्दिक पांड्या की जग एशिया कप की टीम में शामिल किया गया था। हालांकि जडेजा ने पहले ही मैच से इस मौके को पूरी तरह से भुनाया और खेल के तीनों विभागों में अपनी छाप छोड़ने में कामयाबी हासिल की। जडेजा ने दमदार वापसी के बाद 2019 विश्व कप की टीम में अपनी जगह का दावा ठोक दिया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल