1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली की टीम को छोड़ अब मुंबई इंडियंस से खेलेंगे क्विंटन डी कॉक, नीलामी से पहले ही RCB ने बेचा

विराट कोहली की टीम को छोड़ अब मुंबई इंडियंस से खेलेंगे क्विंटन डी कॉक, नीलामी से पहले ही RCB ने बेचा

 Reported By: IANS
 Published : Oct 20, 2018 02:07 pm IST,  Updated : Oct 20, 2018 02:14 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगे।

मुंबई इंडियंस से खेलेंगे क्विंटन डी कॉक- India TV Hindi
मुंबई इंडियंस से खेलेंगे क्विंटन डी कॉक Image Source : PTI

बेंगलुरू। दक्षिण अफ्रीका के प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगे। डी कॉक पिछले सीजन विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले थे। 

'क्रिकइंफो' के अनुसार, आगामी सीजन के लिए दिसंबर महीने में होने वाली खिलाड़ियों की निलामी से पहले मुंबई ने डी कॉक को ट्रेड के जरिए खरीदा है। बैंगलोर ने डी कॉक को 2.8 करोड़ रुपये में खरीदा था और उन्होंने इतने ही मूल्य में खिलाड़ी को बेचा है। 

इस सौदे के लिए मुंबई ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजूर रहमान (2.2 करोड़) और श्रीलंका के ऑफ स्पिनर अकिला धनंजया (50 लाख) को रिलीज किया है। 

डी कॉक ने आईपीएल के 11वें संस्करण में आठ मैचों में 201 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइकर रेट 124.07 का था। मुंबई की टीम में आदित्य तारे और इशान किशन के रूप में दो विकेटकीपर- बल्लेबाज पहले से मौजूद है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल