1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले तेंदुलकर ने भारतीय महिला टीम को दी बड़ी सलाह

T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले तेंदुलकर ने भारतीय महिला टीम को दी बड़ी सलाह

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 05, 2020 10:59 pm IST,  Updated : Mar 05, 2020 10:59 pm IST

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने गुरूवार को हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम को टी20 विश्व कप फाइनल के लिये सकारात्मकता के साथ मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की सलाह दी। 

T20 वर्ल्ड कप फाइनल से...- India TV Hindi
T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले तेंदुलकर ने भारतीय महिला टीम को दी बड़ी सलाह Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने गुरूवार को हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम को टी20 विश्व कप फाइनल के लिये सकारात्मकता के साथ मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की सलाह दी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार टी20 विश्व कप फाइनल में प्रवेश किया है और रविवार को उसका सामना आस्ट्रेलिया से होगा।

भारत ने सभी ग्रुप मुकाबले अपने नाम किये थे और सिडनी में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के बारिश की भेंट चढ़ने के बाद इसी की बदौलत फाइनल में प्रवेश किया। तेंदुलकर ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘उसी लय में बने रहिये और मैदान पर जाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करिये। संयोग से, मैं ट्राफी के बराबर ही था और हमारी महिला टीम की कुछ सदस्य भी वहां थीं। मैंने कहा कि भारत में इस ट्रॉफी के साथ आपको देखना अच्छा होगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करो। मेरा उन्हें यही संदेश है। कोई दबाव मत लो, हालांकि यह कहना आसान है। मैं उन्हें सच में कहना चाहूंगा कि एकजुट होकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करो।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल